सिविक सेंटर में सरकार के खिलाफ युवाओं ने खोला मोर्चा

Updated on 02-09-2024 03:56 PM

भिलाई । भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के समर्थन में रविवार को युवा कांग्रेस ने मशाल रैली निकाली. विधायक के गिरफ्तारी के बाद प्रदेश भर में भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन चल रहे है । सिविक सेंटर में आयोजित मसाल रैली में युवा कांग्रेस एनएसयूआई के कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए. हाथ में मशाल लेकर नारेबाजी करते हुए सिविक सेंटर पहुचे.  जहां सभी ने घंटो तक नारेबाजी की और भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के समर्थन में आवाज़ उठाई। कांग्रेसियों का कहना है कि  प्रदेश की भाजपा सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए गलत के साथ दे रही है और सच को दबाने की कोशिश में लगी हुई है.

अपनी झूठी शान के लिए भाजपा सरकार ने अंग्रेजो की तरह बलौदा बाजार मामले में निर्दोष मासूम सतनामी समाज के लोगों के साथ बड़ा बुरा बर्ताव और घिनौनी हरकत की है. प्रदेश में न्याय व्यवस्था बनाने के लिए शहीद भगत सिंह की तरह प्रदेश में एक नई क्रांति लाने वाले और मासूम निर्दोष लोगों की आवाज बनने वाले विधायक देवेंद्र यादव को भी इस भाजपा सरकार में जेल में बंद कर दिया है.  मानो प्रदेश में कहीं कोई कानून व्यवस्था नाम की चीज ना हो और अंग्रेजों की तरह शासन चला रहे. लेकिन मासूमों पर जुल्म ढाने वाले इन भाजपा सरकार के कटपुतली पुलिस युवा आवाज़ को दबा नहीं पाई है और जेल की चार दीवारी इस क्रांति को रोक नहीं पाई है.

इसी का परिणाम है की अब यह क्रांति पूरे प्रदेश भर में आग की तरह फैल रही है। इसी के चले रविवार को पूरे प्रदेश भर में युवा कांग्रेसी, एनएसयूआई युवाओ ने जगह जगह मशाल रैली निकली है. जिससे पूरा भाजपा सरकार अंदर से हिल चूका है. अब भाजपा गौरमेंट कांपने लगी है. आपको बता दें कि बलौदा बाजार मामले में पुलिस ने भिलाई के युवा विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया है. लेकिन आज तक यह साबित नहीं कर पाई है कि वह दोषी है. दुष्ट बहुत दूर की बात है पुलिस और पूरी भाजपा सरकार आज तक उनके खिलाफ एक सबूत तक जूता नहीं पाई है.

इसके बाद भी बुराई नगर विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने जबरदस्ती जेल में बंद करके रखा है. जिससे प्रदेश के युवाओं में आक्रोश फैला जा रहा है. युवाओ का यह आक्रोश अब क्रांति का रूप ले चुका है. कार्यक्रम में प्रदेश सचिव जुल्फिकार अहमद कार्यकारी अध्यक्ष इमामुद्दीन खान एवं सैकड़ो युवा कांग्रेस के साथी उपस्थित थे ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.