पवन सिंह के खिलाफ यूट्यूबर बबीता मिश्रा ने की FIR, हत्या की धमकी का लगाया आरोप, पत्नी ज्योति सिंह से है कनेक्शन
Updated on
28-09-2024 01:35 PM
भोजपुरी स्टार पवन सिंह एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं। उनकी मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। पर्सनल लाइफ में आए भूचाल के शांत होने के बाद, अब उनके खिलाफ एक महिला यूट्यूबर ने FIR दर्ज कराई है। पटना में केस दर्ज हुआ है, जहां उसने एक्टर पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
महिला का नाम बबिता मिश्रा है। उसने पटना के कदमकुआं थान में भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। वहां के थाना प्रभारी ने 'आज तक' को ये कंफर्म किया है कि 26 सितंबर को ये मामला दर्ज हुआ है। उसने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पवन सिंह पर धमकी देने का आरोप
मीडिया रिपोर्ट के मुकाबिक, FIR के दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस केस की तहकीकात शुरू कर दी है। दर्ज FIR में महिला ने आरोप लगाया है कि उसे 24 सितंबर को चार अनजान लोगों ने मोटरसाइकिल पर आकर धमकी दी थी कि वह पवन सिंह के रास्ते से हट जाएं।
मोटरसाइकिल सवार लोगों ने दी थी धमकी
महिला ने ये भी बताया है कि उन मोटरसाइकिल सवार आदमियों ने गाड़ी रोककर ये भी कहा था कि पवन भैया का आदेश है कि ज्योति सिंह के मामले से हट जाओ नहीं तो जान से मार देंगे। इतना ही नहीं, उन लोगों पर महिला ने ये भी आरोप लगाया कि उनके सिर पर टक्का भी रखा था। और बाद में वहां से वह फरार हो गए थे।
पवन सिंह के खिलाफ FIR
बबीता मिश्रा ने आगे बताया है कि 24 सितंबर को ही उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की थी। साथ ही मुख्यमंत्री नितीश कुमार को मेल भी किया था और उनसे सुरक्षा मांगी थी। उनका कहना है कि वह बिहार की बेटी हैं और उनकी जान को खतरा है। ऐसे में उन्हें सिक्योरिटी मिलनी चाहिए।
बबीता मिश्रा ने ज्योति और पवन सिंह को मिलाया था
बता दें कि यूट्यूबर बबीता मिश्रा ने दावा किया है कि उन्होंने ही पवन सिंह और ज्योति सिंह की लोकसभा चुनाव से पहले सेटिंग करवाई थी। जबकि दोनों एक-दूसरे की शक्ल तक नहीं देखना चाहते थे। उनकी वजह से ही सब सही हो सका है। लेकिन चुनाव खत्म हुआ तो पवन सिंह उन्हें ही धमकी दिलवा रहे हैं। उनके पीछे गुंडे लगा रहे हैं।
बबीता ने पवन और ज्योति सिंह की सेटिंग करवाई
'दैनिक भास्कर' से बातचीत में बबीता ने बताया कि उनकी और ज्योति की बातचीत 9 महीने पहले हुई थी। उनके पास ही ज्योति का कॉल आया था, जो कि एक्टर की पत्नी हैं। (तलाक का मामला कोर्ट में है) उनके कहने पर ही बबीता ने पवन को कॉल किया था। ज्योति की बातों को उन्होंने अपने चैनल के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया था। और फिर इनकी मुलाकात लखनऊ में करवाई जिसके बाद रिश्ते सुधर गए।
पवन सिंह ने केस वापस लेने का किया था वादा
बबीता मिश्रा का कहना है कि पवन सिंह ने ज्योति से मुलाकात के बाद उनको एक वादा किया था। कहा था कि मैं राजपूत हूं। मेरा वचन मायने रखता है, मैं केस वापस ले लूंगा। लेकिन शायद वह भूल गए हैं। उन्होंने सिर्फ चुनाव जीतने के लिए पत्नी ज्योति को अपनाया है। लेकिन आज ज्योति पति से अलग रह रही हैं।
पवन सिंह और उनकी टीम ने कहा था- रगड़ दिया जाएगा
बबीता का कहना है कि पवन सिंह के तीसरी शादी करने के बारे में उन्हें पता है और शायद यही डर है उनको कि मैं उनकी पोल खोल रही हूं। ज्योति का साथ दे रही हूं। 23 सितंबर के बार में भी बबीता ने बताया है कि उन्हें सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए भी धमकाया गया था। कहा गया था कि पवन सिंह और उनकी टीम आपसे खासा नाराज हैं। अब इस बार आपको रगड़ दिया जाएगा।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…