केएल राहुल से खुश नहीं जहीर खान, LSG से कट जाएगा पत्ता? इन 5 को रिटेन करेगी फ्रेंचाइजी

Updated on 23-10-2024 05:03 PM
नई दिल्ली/अरानी बसु: लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम में कप्तान केएल राहुल की उलटी गिनती शुरू हो गई है। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले लखनऊ सुपरजाइंट्स बड़े ऑपरेशन की तैयारी कर रही है। इसके तहत पिछले तीन सीजन से टीम की कप्तानी कर रहे केएल राहुल को फ्रेंचाइजी ने रिलीज करने का मन बना लिया है। एक रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि टीम के मेंटोर और कोच जस्टिन लैंगर केएल राहुल के स्ट्राइक रेट से खुश नहीं हैं।

वहीं एलएसजी के लिए टॉप रिटेंशन की लिस्ट में तेज गेंदबाज मयंक यादव का नाम सामने आ रहा है। इसके अलावा निकोलस पूरन और रवि बिश्नोई को भी टीम रिटेन कर सकती है। वहीं अनकैप्ड प्लेयर में टीम आयुष बडोनी और मोहसिन खान में से किसी एक को एक अपने साथ बरकरार रखने का मन बना रही है।

केएल राहुल पिछले तीन सीजन से लखनऊ सुपरजाइंट्स के कप्तान रहे हैं। लखनऊ के लिए खेलते हुए केएल राहुल का स्ट्राइक रेट काफी खराब रहा है। यही कारण है कि हाल ही में लखनऊ के मैनेजमेंट में शामिल हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान और कोच जस्टिन लैंगर उनसे खुश नहीं हैं।आईपीएल के सूत्र ने कहा, 'एलएसजी के मैनेजमेंट के साथ मेंटोर जहीर खान और कोच जस्टिन लैंगर केएल राहुल के स्ट्राइक रेट से खुश नहीं हैं। एलएसजी के मैनेजमेंट ने अपने एनालिसिस में पाया कि राहुल ने जब-जब टीम के लिए लंबी पारी खेली और रन बनाए तो हार मिली है। इसके साथ ही फ्रेंचाइजी का मानना है कि उनका स्ट्राइक रेट गेम के मोमेंटम से मेल नहीं खाता है। इंपैक्ट प्लेयर जैसे रूल के होने के बाद हम किसी ऐसे खिलाड़ी को अफोर्ड नहीं कर सकते हैं जो क्रीज पर सेट होने के लिए लंबा समय लेता हो।'

क्या ऑक्शन में राहुल LSG करेगा बिड?

केएल राहुल को लखनऊ की टीम रिलीज करेगी यह लगभग तय है, लेकिन फ्रेंचाइजी क्या ऑक्शन में उन्हें खरीदना चाहेगी इस पर सस्पेंस बना हुआ है। फ्रेंचाइजी इस पर ऑक्शन के दिन ही फैसला लेगी। इसके साथ ही एलएसजी की नजर कप्तान के तौर पर दिल्ली कैपिटल्स पर टिकी हुई है। अगर दिल्ली की टीम ऋषभ पंत को रिटेन नहीं करती है तो फिर एलएसजी पूरी कोशिश करेगा कि वह उन्हें अपनी टीम में शामिल करें। एलएसजी के अलावा पंजाब किंग्स की भी पंत पर नजर है।

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के ओनर पार्थ जिंदल ने कुछ दिन पहले यह साफ किया था कि पंत पहले नंबर रिटेंशन होंगे, लेकिन जैसे ही JSW से अब दिल्ली कैपिटल्स की कमान GMR ग्रुप के पास आई है उसके बाद से पंत के रिटेंशन पर सस्पेंस बन गया है। दिल्ली कैपिटल्स को दो-दो साल के लिए JSW और GMR ग्रुप मिलकर चलाती है और 2025-26 सीजन के लिए टीम के सभी फैसले अब GMR लेने वाली है। इससे पहले पार्थ जिंदल की नेतृत्व में JSW ग्रुप टीम को चला रही थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.