स्पेन में 8 घंटे में 1 साल के बराबर बारिश:भीषण बाढ़ से 158 लोगों की मौत, 50 साल का रिकॉर्ड टूटा

Updated on 01-11-2024 01:50 PM

स्पेन में भीषण बाढ़ से कम से कम 158 लोगों की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक बाढ़ का सबसे ज्यादा असर पूर्वी स्पेन के वालेंशिया शहर पर पड़ा है। यहां अब तक 155 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। लापता लोगों की तलाश जारी है। रिपोर्ट के मुताबिक वालेंशिया में मंगलवार को सिर्फ आठ घंटे में 12 इंच बारिश हुई। इतनी बारिश वालेंशिया में सालभर में होती है। भारी बारिश से अचानक बाढ़ आ गई, जिससे कई लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने का मौका नहीं मिला पाया। वालेंसिया भूमध्यसागर के तट पर स्थित है। यहां करीब 50 लाख लोग रहते हैं। स्पेन के हालिया इतिहास में यह पहली बार है जब इतने लोग बाढ़ से मरे हैं। BBC के मुताबिक स्पेन में इससे पहले साल 1973 में सबसे बड़ी बाढ़ आई थी। तब 150 लोगों की मौत हुई थी। उससे पहले 1957 में वालेशिया शहर में भीषण बाढ़ आई थी, इसमें 81 लोगों की मौत हो गई थी।

स्पेन में कल 3 दिन की इमरजेंसी लगी थी, आज फिर बारिश हो सकती है

प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने लोगों को घरों पर रहने की चेतावनी दी है। स्पेन में 3 दिन की इमरजेंसी लगी हुई है। यह शनिवार तक जारी रहेगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को और बारिश की चेतावनी दी है जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं। बाढ़ से तबाह हुए इलाकों में राहत कार्य के लिए सेना के 1,000 से ज्यादा सैनिकों को तैनात किया गया है। हालांकि लोगों का कहना है कि उन तक पर्याप्त मदद नहीं पहुंच पा रही है। बाढ़ की वजह से सड़कें टूट गई हैं और कम्युनिकेशन और बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचने से अभी कई इलाके शहरों से कटे हुए हैं।

इतनी बारिश क्यों हुई 

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बाढ़ की वजह ‘कट-ऑफ लो प्रेशर सिस्टम’ था। ठंडी और गर्म हवाओं के मेल से घने बादल बने जिससे भारी बारिश हुई। हाल के दिनों दुनिया में कई जगहों पर इस वजह से तेज बारिश व तबाही की घटनाएं हुई हैं। स्पेनी भाषा में इसे 'डाना इफेक्ट' कहा जाता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक भूमध्य सागर का ज्यादा गर्म होना भी भारी बारिश की वजह बना। इस साल अगस्त में भूमध्य सागर का तापमान 28.47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अब तक का सबसे ज्यादा तापमान था। वहीं BBC के मुताबिक स्पेन में बाढ़ का पिछले 50 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। इससे पहले साल 1973 में बाढ़ से 150 लोगों की मौत हुई थी। वालेंशिया ने 1980 के दशक में भी दो DANA तूफानों का सामना किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.