'मैं जिंदा हूं', इजरायली PM नेतन्याहू ने अमेरिकी राजदूत के साथ डाला नया वीडियो, दिखाया पंच कार्ड

Updated on 18-03-2026 12:57 PM
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी मौत की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं। नेतन्याहू ने नए वीडियो से साजिशों वाली थ्योरी को खत्म करने की कोशिश की है,जिसमें दावा किया जा रहा है कि ईरान ने उन्हें मार दिया है। इस बार वीडियो में नेतन्याहू के साथ इजरायल में अमेरिकी राजदूत मइक हकाबी भी थे।

वीडियो में हकाबी के साथ किसी अज्ञात इमारत में चलते हुए नेतन्याहू ने कहा कि मैं जिंदा हूं। उन्होंने अपनी मौत को लेकर चल रहे अजीब ऑनलाइन दावे पर तंज कसते हुए कहा कि हमने हाथ की पांच उंगलियों के साथ हाथ मिलाया। इसके पहले नेतन्याहू के एक वीडियो ने इंटरनेट ने तूफान मचा दिया था। यूजर ने वीडियो को AI जेनरेटेड बताते हुए नेतन्याहू को लेकर सवाल उठाए थे। कुछ यूजर ने दावा किया कि वीडियो में नेतन्याहू की 6 उंगलियां दिखाई दे रही हैं, जो AI से होने वाली गड़बड़ी है।

नेतन्याहू ने कहा- मैं जिंदा हूं

ताजा वीडियो में बंजामिन नेतन्याहू राजदूत हकाबी के साथ चलते और बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। हकाबी ने मजाक करते हुए कहा कि उन्हें राष्ट्रपति ट्रंप ने उनका हाल लेने के लिए भेजा है। उन्होंने कहा, 'मिस्टर प्राइम मिनिस्टर, मैं चाहता हूं कि आप यह जान लें कि राष्ट्रपति ने मुझे यहां आकर सुनिश्चित के लिए कहा था कि आप ठीक हैं।' इस पर नेतन्याहू ने जवाब में कहा, 'हां माइक। हां, मैं जिंदा हूं।'

नेतन्याहू ने दिखाया पंच कार्ड

इसके बाद इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अपने कोट से एक कार्ड निकाला और उसे पंच कार्ड बताया। ईरान के खिलाफ हमलों का जिक्र करते हुए नेतन्याहू ने कहा, 'आज मैंने पंच कार्ड से दो नाम मिटा दिए।' नेतन्याहू की टिप्पणी ईरान में ताजा इजरायली हमलों की तरफ इशारा लगती है, जिसमें ईरान के नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल चीफ अली लारीजानी और बासिज कमांडर घोलमरेजा सुलेमानी समेत कई शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के मारे जाने की बात कही गई। ईरान के सरकारी मीडिया ने भी मौत की पुष्टि की है।

नेतन्याहू ने कहा- मैं जिंदा हूं

ताजा वीडियो में बंजामिन नेतन्याहू राजदूत हकाबी के साथ चलते और बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। हकाबी ने मजाक करते हुए कहा कि उन्हें राष्ट्रपति ट्रंप ने उनका हाल लेने के लिए भेजा है। उन्होंने कहा, 'मिस्टर प्राइम मिनिस्टर, मैं चाहता हूं कि आप यह जान लें कि राष्ट्रपति ने मुझे यहां आकर सुनिश्चित के लिए कहा था कि आप ठीक हैं।' इस पर नेतन्याहू ने जवाब में कहा, 'हां माइक। हां, मैं जिंदा हूं।'

पहले भी आया था नेतन्याहू का वीडियो

इसके पहले नेतन्याहू ने कैफे के अंदर का एक वीडियो शूट किया था, जिसमें उन्होंने मौत की अफवाहों का मजाकिया अंदाज में खंडन किया था। उन्होंने कहा था कि मैं तो काफी के लिए मरा जा रहा हूं। इसके बाद उन्होंने दोनों पंजे दिखाते हुए पूछा था कि क्या आप मेरी उंगलियां गिनना चाहोगे। इसके बाद नेतन्याहू के और भी वीडियो पोस्ट किए गए हैं, जिसमें वह ब्रीफिंग को संबोधत करते, स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 February 2026
काबुल: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर बार फिर झड़प हुई है। बुधवार को दोनों ओर से बॉर्डर पर फायरिंग हुई और ये देर शाम तक जारी है। अफगानिस्तान…
 26 February 2026
हवाना: क्यूबा ने कहा है कि अमेरिका में रजिस्टर्ड एक स्पीडबोट पर सवार होकर क्यूबा के पानी में घुसे चार लोगों की कोस्ट गार्ड के साथ फायरिंग में मौत हो गई।…
 26 February 2026
ओटावा: करीब दो साल तक मुश्किल में रहे भारत और कनाडा के रिश्ते अब नए ट्रैक पर आते दिखाई दे रहे हैं। कनाडा ने अपने रुख में बड़ा बदलाव दिखाते हुए…
 26 February 2026
इस्लामाबाद: संयुक्त अरब अमीरात का 2.5 अरब डॉलर का कर्ज पाकिस्तान के लिए बड़ी मुश्किल बन गया है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वह UAE के साथ कर्ज को…
 25 February 2026
तेल अवीव: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय इजरायल दौरे पर जा रहे हैं, जहां दोनों देशों के अपने रणनीतिक संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने की घोषणा करने…
 25 February 2026
तेल अवीव: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए इजरायल पूरी तरह से तैयार दिख रहा है। प्रधानमंत्री की यात्रा से पहले एक खास कदम के तहत इजरायल की…
 25 February 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक रूस-यूक्रेन युद्ध पर अहम प्रस्ताव पर वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। प्रस्ताव में यूक्रेन में पूरी तरह और बिना शर्त युद्धविराम…
 25 February 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच एक बार फिर बड़े संघर्ष का खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान ने अफगान तालिबान शासन पर बिना उकसावे के अफगानिस्तान बॉर्डर पर गोलीबारी करने…
 24 February 2026
तेल अवीव: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले इजरायल की संसद में घमासान मचा हुआ है। इजरायल में विपक्षी पार्टियों ने कहा है कि वे नेसेट (इजरायल की…
Advt.