मप्र सहित देश में 10900 ई-बसें‎:भोपाल-इंदौर के ई बस डिपो जनवरी तक हो सकते हैं पूरे, बसें कब आएंगी तय नहीं

Updated on 17-11-2025 12:06 PM

पीएम ई बस सेवा के तहत मप्र में अभी बसों के संचालन में समय लगेगा। हालांकि साल के अंत तक भोपाल -इंदौर के 2-2 इलेक्ट्रिक बस डिपो बनकर तैयार हो सकते हैं। मप्र को 582 इलेक्ट्रिक बसें मिलनी थीं, पर केंद्र ने हाल ही में इसका कोटा बढ़ाकर 972 कर दिया है। प्रदेश भर में कुल 10 ई-बस डिपो बनने हैं।

मप्र के कई नगरीय निकायों में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए तैयारी चल रही है। भोपाल और इंदौर में 2-2 डिपो बनने हैं। इनमें कस्तूरबा नगर (आईएसबीटी के सामने) और बैरागढ़ बस स्टैंड के पास दो बस डिपो बन रहे हैं। इनमें एचटी कनेक्शन का जिम्मा क्षत्र की विद्युत वितरण कंपनियों के पास है जबकि बाकी सिविल वर्क संबंधित निकाय कर रहा है। सतना-देवास में डिपो के लिए जमीन आवंटित हो गई है।

अब मिलेंगी 972 ई बसें: केन्द्रीय शहरी कार्य मंत्रालय की संशोधित सहमति के मुताबिक भोपाल में 195, इंदौर में 270, ग्वालियर में 100, जबलपुर में 200, उज्जैन में 100, सागर में 32, देवास में 55 और सतना में 20 ई-बसें मिलेंगी। पहले भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सागर और उज्जैन में 582 ई बसें मिलनी थीं।

सीमित निर्माण क्षमता... बसें पहुंचने में समय लगेगा

पीएम ई बस सेवा के पहले चरण में 10900 इलेक्ट्रिक बसें साल 2027 तक सड़कों पर उतरनी हैं। कुछ हफ्तों पहले केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा था कि इस डेडलाइन के लिए समय पर टेंडर देकर बसों की डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी। हालांकि बस निर्माताओं के पास सीमित निर्माण क्षमता होने के कारण मप्र सहित बड़े राज्यों में बसें पहुंचने में समय लग रहा है।

ऑपरेटरों के लिए टेंडर जल्द

भोपाल-इंदौर के ई बस डिपो में बिजली कनेक्शन के लिए विद्युत वितरण कंपनियों को निर्देश दे दिए हैं। जल्द बस संचालन के लिए ऑपरेटर के लिए भी टेंडर निकालेंगे। साल 2026 के शुरूआती महीनों में बसों की पहली खेप आ सकती है। संकेत एस भोंडवे, कमिश्नर -नगरीय विकास एवं आवास



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.