केदारनाथ-बद्रीनाथ सनातन एफिडेविट: Sara Ali Khan का पुराना बयान वायरल- मेरी यात्रा से आपका क्‍या लेना-देना

Updated on 18-03-2026 01:25 PM
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले गैर-हिंदुओं को अब एफिडेविट दिखाना होगा। जो भी श्रद्धालु केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन के लिए जाएंगे, उन्हें अपनी आस्था साबित करनी होगी। इस फैसले के बीच सबसे ज्यादा चर्चा एक्ट्रेस सारा अली खान की हो रही है, क्योंकि हर साल वह नियम से केदारनाथ धाम जाती हैं और तस्वीरें भी शेयर करती हैं। लेकिन बद्री-केदार मंदिर समिति की बैठक में हाल ही एक बड़ा फैसला लिया गया है कि केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के अलावा कई और मंदिरों में गैर-हिंदुओं या गैर-सनातनियों को दर्शन से पहले एफिडेविट दिखाना होगा। इस बीच सारा अली खान का एक पुराना बयान सुर्खियों में आ गया है।

बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष यह बोले

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा, 'जिन (गैर-हिंदुओं) को सनातन धर्म में आस्था है और वो लिखित डेकलेरेशन देते हैं कि मैं सनातन हूं। मैं हिंदुत्व में विश्वास करता हूं, उनका स्वागत है।'

सारा अली खान को दिखाना होगा एफिडेविट? दिया यह जवाब

जब पूछा गया कि क्या सारा अली खान को भी एफिडेविट देना होगा, तो हेमंत द्विवेदी ने कहा, 'अगर वह पुष्टि करती हैं कि उन्हें सनातन धर्म में आस्था और श्रद्धा है और इसके लिए एफिडेविट देती हैं, तो उन्हें दर्शन करने दिया जाएगा।'

सारा अली खान का पुराना बयान वायरल

अब चार धाम यात्रा को लेकर आए इस नए नियम पर सारा ने फिलहाल कुछ रिएक्ट नहीं किया है, पर उनका एक पुराना बयान वायरल हो रहा है। सारा जब-जब केदारनाथ या किसी और मंदिर गईं, तो उनके हिंदू न होने और आस्था पर सवाल उठाए गए थे, पर एक्ट्रेस ने हमेशा ही मुंहतोड़ जवाब दिया और अपनी आस्था को डिगने नहीं दिया।

पहचान और परवरिश पर सारा- मैं भारतीय हूं

साल 2025 में सारा ने 'टाइम्स नाऊ समिट' में अपनी पहचान और परवरिश पर बात करते हुए कहा था, 'मैं बहुत छोटी थी, स्कूल में पढ़ती थी, और जब मेरे पैरेंट्स की शादी हुई और हम साथ में विदेश ट्रैवल करते थे, तब भी मैं हमेशा सोचती थी कि अमृता सिंह, सैफ पटौदी, सारा सुल्ताना, इब्राहिम अली खान—ये सब क्या हो रहा है? हम कौन हैं? और मुझे याद है मैंने अपनी मां से पूछा था कि मैं क्या हूं?' और उन्होंने मुझसे कहा कि तुम भारतीय हो। और मैं यह बात कभी नहीं भूलूंगी।'

'मेरी निजी यात्रा से आपका क्या लेना-देना?'

सारा अली खान ने आगे कहा था, 'हम एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र हैं, और मुझे लगता है कि ये सभी अवधारणाएं, ये सभी सीमाएं लोगों द्वारा गढ़ी गई हैं। उन्होंने ही इनमें हेरफेर किया है। मैं इन्हें फॉलो नहीं करती। मैं इन्हें उतना महत्व नहीं देती जितना कि दूसरे देते हैं। केदारनाथ की मेरी निजी यात्रा है। चाहे किसी को पसंद हो या न हो, लेकिन इससे आपमें से किसी का कुछ भी लेना-देना नहीं है। यह मेरे बारे में है। मुझे वहां सुकून मिलता है, मुझे वहां शांति मिलती है। मुझे वहां खुशी मिलती है।'

हर साल केदारनाथ जाती हैं सारा, एक बार बर्फबारी के बीच थी पहुंचीं

मालूम हो कि सारा अली खान हर साल केदारनाथ धाम जाती हैं और वहां कई घंटे बिताती हैं। सिर्फ केदारनाथ ही नहीं, वह कई और मंदिरों में भी जाती हैं। एक बार तो वह भारी बर्फबारी के बीच भी केदारनाथ दर्शन करने पहुंची थीं और सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया था। वहीं फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग के दौरान वह पूरे दो महीने केदारनाथ धाम में रही थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 February 2026
महान अभिनेता धर्मेंद्र का नवंबर 2025 में निधन हो गया। पिछले रविवार को लंदन में आयोजित 79वें बाफ्टा पुरस्कारों के 'स्मृति समारोह' में उन्हें सम्मानित किया गया। इस साल मरणोपरांत…
 26 February 2026
उत्तर प्रदेश के एक गुरुकुल स्कूल के छात्रों ने राजपाल यादव से निराशा जताई थी, जिसके बाद एक्टर ने जवाब दिया है। छात्रों ने उनके जेल में रहने के दौरान…
 26 February 2026
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का सुपरस्टार पवन सिंह के साथ उतार-चढ़ाव भरा रिश्ता रहा था। वो अक्सर अपने जीवन और करियर पर उस दौर के प्रभाव के बारे में खुलकर…
 26 February 2026
विपुल अमृतलाल शाह के बैनर तले बनी 'द केरल स्‍टोरी 2' की रिलीज पर असमंजस की स्‍थ‍िति बनी हुई है। केरल राज्य को 'बदनाम करने' के आरोपों में घ‍िरी इस…
 26 February 2026
नई दिल्ली: सलमान अली आगा को पिछले साल पाकिस्तान का नियमित टी20 कप्तान बनाया था। सिर्फ चार मैचों के बाद ही मोहम्मद रिजवान से कप्तानी छीन ली गई थी। रिजवान के…
 26 February 2026
नई दिल्ली: सेमीफाइनल की राह को लेकर अगर-मगर के भंवर में फंसी टीम इंडिया को जिंबाब्वे के खिलाफ एक बड़ी जीत हासिल करनी होगी। हालांकि, इतने से भी बात नहीं बनेगी,…
 26 February 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान एक पाकिस्तानी शो पर आकर टिप्पणी करते रहते हैं। मोहम्मद आमिर ने अब उस शो पर…
 26 February 2026
नई दिल्ली: लियोनेल मेसी... यह एक ऐसा नाम है जिससे शायद दुनिया में हर कोई वाकिफ होगा। जो फुटबॉल देखता भी नहीं है और खेल के किसी खिलाड़ी को जानता नहीं…
 26 February 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। इसके बाद तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। न्यूनतम तापमान अगले सात दिनों तक लगभग स्थिर रहेगा। बीते 24…
Advt.