सलमान अली आगा का कैसा है टी20 विश्व कप में प्रदर्शन? सिर्फ 12 का है औसत, बाबर से भी बुरा हाल
Updated on
26-02-2026 11:57 AM
नई दिल्ली: सलमान अली आगा को पिछले साल पाकिस्तान का नियमित टी20 कप्तान बनाया था। सिर्फ चार मैचों के बाद ही मोहम्मद रिजवान से कप्तानी छीन ली गई थी। रिजवान के साथ ही बाबर को टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया था। दोनों रन तो काफी बना रहे थे लेकिन उनके साथ स्ट्राइक रेट की समस्या थी। अब टी20 विश्व कप 2026 में सलमान अली आगा कप्तानी के साथ ही बल्लेबाजी में बुरी तरह फेल रहे हैं।
सलमान अली आगा के 6 मैच में 60 रन
टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने 6 मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने 5 बार बैटिंग की। इन 5 पारियों में आगे के बल्ले से सिर्फ 60 रन निकले हैं। औसत 12 का रहा है। उन्होंने नामीबिया के खिलाफ अपनी सबसे बड़ी 38 रनों की पारी खेली। इसके अलावा उनके स्कोर 12, 1, 4 और 5 रहे हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 136 का है।
बाबर का बैटिंग स्थान भी लिया
सलमान अली आगा इस टी20 विश्व कप में तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के लिए बैटिंग कर रहे हैं। इस नंबर पर बाबर आजम खेलते थे। टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेली थी। उस सीरीज सलमान ने तीसरे नंबर पर बैटिंग शुरू कर दी। इसकी वजह से बाबर आजम टीम के लिए मध्यक्रम में चौथे नंबर पर बैटिंग करने आ रहे हैं। उन्होंने 6 मैचों में 91 रन बनाए हैं।
टी20 इंटरनेशनल में काफी साधारण करियर
सलमान अली आगा को अपने तीसरे ही टी20 इंटरनेशनल मैच में कप्तानी का मौका मिल गया था। अभी तक उन्होंने इस फॉर्मेट में 51 मैच खेले हैं और 49 में कप्तानी की है। उनका बल्ले से काफी साधारण रिकॉर्ड है। 51 मैचों की 47 पारियों में सलमान अली आगा ने 23.48 की औसत और 123.45 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 916 रन बनाए हैं। उनके नाम 6 अर्धशतक हैं। अपने करियर में 19 बार तो वह दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…