साउथ अफ्रीका टी20 विश्व कप की सबसे मूर्ख टीम, माइकल वॉन ने बड़ी बात कह दी
Updated on
13-03-2026 01:15 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल में जाने का रास्ता साफ हो। भारतीय टीम का नेट रन रेट काफी खराब था। अगर साउथ अफ्रीका की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ हार जाती तो भारतीय टीम का बाहर होना तय हो जाता। वेस्टइंडीज की टीम टेबल में भारत से नीचे थे लेकिन उसका नेट रन रेट भारत से बेहतर था।माइकल वॉन ने सबसे मूर्ख टीम बताया
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने साउथ अफ्रीका को टी20 विश्व कप 2026 का सबसे मूर्ख टीम बताया है। उन्होंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि उसकी वजह से भारत नॉकआउट में पहुंच गया। वॉन ने एक पॉडकास्ट में कहा, 'मैं आपको बता रहा हूं, मुझे लगता है कौन इस टूर्नामेंट की सबसे मूर्ख टीम है? साउथ अफ्रीका। क्योंकि अगर साउथ अफ्रीका सुपर-8 में वेस्टइंडीज से हार जाता तो भारत टूर्नामेंट से बाहर हो गया होता। मैं बस इतना कह रहा हूं- अगर उन्होंने उन्हें रास्ते से हटा दिया होता, तो वह जो तूफान आ रहा था, वह रुक गया होता।'वॉन ने आगे कहा- वह मैच जीतकर उन्होंने अपनी जीत के सिलसिले को जारी रखा। इसके बाद भारत ने जिम्बाब्वे को हराया, फिर क्वार्टरफाइनल जैसे मैच में वेस्टइंडीज को और फिर इंग्लैंड को। दक्षिण अफ्रीका को अगला मैच जिम्बाब्वे के साथ खेलना था और उन्होंने उस मैच के लिए अपने तीन खिलाड़ियों को आराम भी दिया। बेस्ट टीम को बाहर करना जरूरी
माइकल वॉन के अनुसार अगर आपको टूर्नामेंट जीतना है तो बेस्ट टीम को किसी भी तरह बाहर करना होगा। उन्होंने कहा- देखिए, ऐसी चीजें होनी नहीं चाहिए और आम तौर पर होती भी नहीं हैं। मैं तो बस इतना कह रहा हूं कि अगर आप वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं तो सबसे अच्छा तरीका यह है कि सबसे अच्छी टीम को शुरू में ही बाहर कर दिया जाए।