पहली पारी में ओपनिंग में 141 रन, दूसरी पारी में छठे नंबर पर 86 रन नाबाद, केएल राहुल की ऐतिहासिक बैटिंग

Updated on 19-02-2026 01:53 PM
नई दिल्ली: इस वक्त हर कोई टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बिजी है। हालांकि रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले भी मौजूदा समय में चल रहे हैं। बीते 18 फरवरी को जम्मू कश्मीर बंगाल को सेमीफाइनल में 6 विकेट से हराकर पहली बार फाइनल में पहुंच गई है। अब उनका सामना खिताबी मुकाबले में कर्नाटक या उत्तराखंड से होगा।

पहला सेमीफाइनल मुकाबला कर्नाटक और उत्तराखंड के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार और अनुभवी बैटर केएल राहुल भी खेल रहे हैं। इस मैच में केएल ने कर्नाटक के लिए खेलते हुए शानदार बल्लेबाजी की है।

केएल राहुल ने पहली पारी में ठोका था शतक

केएल राहुल उत्तराखंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में कर्नाटक के लिए पारी का आगाज करने आए थे। उन्होंने 211 गेंद का सामना कर 141 रन की गजब पारी खेली। 66.82 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए राहुल ने अपनी पारी में 11 चौके और 5 छक्के लगाए। कर्नाटक के लिए पहली पारी में कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने भी दोहरा शतक लगाया था और 232 रन की लाजवाब पारी खेली थी।

दूसरी पारी में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करकर भी छा गए

दूसरी पारी में केएल राहुल मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे। उन्होंने दूसरी पारी में मिडल ऑर्डर में आकर भी रन बनाए। राहुल ने 103 गेंद का सामना कर 83.5 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 86 रन की नाबाद पारी खेली। मौजूदा समय में केएल राहुल भारत के लिए टेस्ट में सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं।

केएल राहुल का करियर

33 साल के केएल राहुल ने भारत के लिए अब तक अपने करियर में 67 टेस्ट, 94 वनडे और 72 टी20 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 11 शतक और 20 फिफ्टी के चलते 4053 रन बनाए हैं। वनडे में 8 सेंचुरी और 20 फिफ्टी के बूते 3360 रन बनाए हैं। टी20 में 2 शतक और 22 अर्धशतक के चलते 2265 रन ठोके हैं। केएल राहुल को आईपीएल का भी अच्छा अनुभव है। उन्होंने आईपीएल में खेले गए 145 मुकाबलों में 5 सेंचुरी और 40 फिफ्टी के चलते 5222 रन जड़े हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.