DR कांगो में अज्ञात बीमारी से 150 लोगों की मौत:तेज बुखार, सिरदर्द, खांसी और फ्लू जैसे लक्षण, बच्चे और महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित

Updated on 06-12-2024 01:17 PM

अफ्रीका महाद्वीप के देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DR कांगो) में फ्लू जैसे लक्षणों वाली एक अज्ञात बीमारी से लगभग 150 लोगों की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक, DR कांगो के पांजी राज्य में 10 नवंबर से 25 नवंबर के बीच ये मौतें दर्ज की गई। बच्चे और महिलाएं इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

पांजी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अपोलिनेयर युम्बा ने बताया- इस रहस्यमयी बीमारी के लक्षण फ्लू जैसे हैं और इसमें तेज बुखार, तेज सिरदर्द, खांसी और एनीमिया शामिल हैं। कई लोगों की मौत वक्त पर इलाज नहीं होने की वजह से हो गई। एक्सपर्ट्स लगातार इसे मॉनिटर कर रहे हैं।

स्टेट के डिप्टी गवर्नर रेमी साकी के मुताबिक मरने वालों की संख्या 67 से 143 के बीच है। बीमारी से बचने के लिए लोगों को शवों दूर रहने के लिए कहा गया है। साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मदद की अपील की गई है।

लगातार बढ़ रही बीमार लोगों की तादाद

लोकल लीडर सेफोरियन मंजांजा ने AP से कहा- जैसे-जैसे बीमार लोगों की तादाद बढ़ रही है, हालात काफी चिंताजनक होते जा रहे हैं। पांजी एक ग्रामीण इलाका है, इस वजह से यहां दवाओं के पहुंचने में भी काफी मुश्किल हो रही है। कई लोग देखभाल न होने की वजह से अपने घर में ही मारे गए हैं।

लोकल एक्सपर्ट के मुताबिक, इस बीमारी से सबसे ज्यादा महिला और बच्चे प्रभावित हुए हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के प्रवक्ता ने कहा पिछले हफ्ते ही इस बीमारी का पता चला है। UN हेल्थ एजेंसी और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो का स्वास्थ्य मंत्रालय साथ मिलकर इस पर रिसर्च कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.