उत्तरकाशी में 22 ट्रैकर्स रास्ता भटके, 4 की मौत:8 अभी भी फंसे, 10 का रेस्क्यू किया गया

Updated on 05-06-2024 01:00 PM

उत्तरकाशी के सहस्त्रताल ट्रैकिंग रूट पर गए 22 सदस्यों के दल में से 4 सदस्यों की ठंड से मौत हो गई है। 8 की तबीयत खराब है। इन्हें रेस्क्यू करने के लिए जमीनी और हवाई मार्ग से कोशिश जारी है। जान गंवाने वाले 4 सदस्यों की बॉडी भी अभी ट्रैकिंग रूट पर ही है।

बाकी के 10 ट्रैकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है। हालांकि, इनकी सेहत को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं मिल सका है।

रेस्क्यू के लिए SDRF टीम रवाना
रेस्क्यू के लिए SDRF उत्तराखंड पुलिस की दो टीमें देहरादून से रवाना की गई हैं। इसके साथ ही एक टीम को बैकअप में रखा गय़ा है। सेनानायक मणिकांत मिश्रा ऩे ब्रीफिंग के बाद रेस्क्यू के लिए टीमें रवाना की हैं। आपको बता दें कि सहस्त्रताल 4400 मीटर की ऊंचाई पर है।

7 जून को वापस आने की थी तैयारी
दरअसल 29 मई को एक 22 सदस्य ट्रैकिंग दल सहस्त्रताल ट्रैक पर गया था। इसमें कर्नाटक के 18 सदस्य, महाराष्ट्र का एक सदस्य और तीन स्थानीय गाइड शामिल हैं। यह दल मल्ला-सिल्ला से कुश कुल्याण बुग्याल होते हुए सहस्त्रताल की ट्रैकिंग के लिए निकला था। इस ट्रैकिंग दल को 7 जून तक लौटना था।

बताया जा रहा है कि वापसी करते हुए ये दल 2 जून को कोखली टॉप बेस कैंप पहुंचा। तीन जून को सभी सहस्त्रताल के लिए रवाना हुए। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ। बर्फबारी शुरू हो गई। घना कोहरा छा गया। इससे यह दल रास्ता भटक गया। ट्रैकर्स की ओर से यह सूचना माउंटनेरिंग एवं ट्रैकिंग एजेंसी को दी गई।

रेस्क्यू के लिए स्थानीय लोगों से भी ली जा रही मदद
सूचना मिलने पर एजेंसी ने भी ट्रैकर्स की छानबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद संबंधित एजेंसी ने उत्तरकाशी DM को जानकारी दी। तब रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बुधवार सुबह भी हेलिकॉप्टर के जरिए SDRF की टीमों को रेस्क्यू के लिए भेजा गया है।

DM ने बताया है कि ट्रैकिंग एसोसिएशन ने सिल्ला गांव से भी लोगों को मौके पर भेजा है। इसके अलावा टिहरी जिले से भी पुलिस और वन विभाग का दल घटनास्थल के लिए भेजने का अनुरोध किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
 13 March 2026
श्योपुर: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बोत्स्वाना से आए नौ नए मेहमानों को अब अपनी भारतीय पहचान मिलने वाली है। 28 फरवरी को लाए गए इन चीतों के नामकरण…
 13 March 2026
बदायूं: उत्‍तर प्रदेश के बदायूं में एचपीसीएल प्‍लांट के डिप्‍टी जनरल मैनेजर और एजीएम की हत्‍या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी…
 13 March 2026
नई दिल्ली, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को संसद में बताया कि इंडिगो में पायलट-टू-एयरक्राफ्ट रेश्यो 7.6 है यानी एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट हैं। ये देश की अन्य…
 13 March 2026
नई दिल्ली/श्रीनगर/देहरादून/जयपुर, पहाड़ी राज्यों में एकबार फिर बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। यहां स्नोफॉल के साथ बारिश का…
 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
Advt.