बोत्सवाना से कूनो आए 9 नए मेहमानों को दें नाम, पसंद आया तो फ्री मिलेगा चीता सफारी का टिकट
Updated on
13-03-2026 12:56 PM
श्योपुर: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बोत्स्वाना से आए नौ नए मेहमानों को अब अपनी भारतीय पहचान मिलने वाली है। 28 फरवरी को लाए गए इन चीतों के नामकरण के लिए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय जल्द ही एक देशव्यापी पोर्टल शुरू करने जा रहा है। इस पहल के जरिए आम लोग चीतों के लिए ऐसे नाम सुझा सकेंगे जो भारतीय संस्कृति और प्रकृति को दर्शाते हों।
जनता देगी नाम, मिलेगा खास इनाम
इस बार नामकरण की प्रक्रिया को और भी रोचक बनाया गया है। मंत्रालय न केवल नाम मांगेगा, बल्कि लोगों को यह भी बताना होगा कि वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता क्यों जरूरी है। यदि आपका सुझाया गया नाम चुना जाता है, तो सरकार आपको कूनो नेशनल पार्क में इन चीतों को करीब से देखने का विशेष अवसर दे सकती है। फिलहाल, इन सभी 9 चीतों (6 मादा और 3 नर) को पार्क के विशेष बाड़ों में क्वारंटीन रखा गया है। विशेषज्ञों की एक टीम उनकी हर हरकत और सेहत पर बारीक नजर रख रही है।
कूनो प्रबंधन की रणनीति क्या होगी?
वन विभाग के मुताबिक, अनुकूलन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन चीतों को अगले एक महीने में चरणबद्ध तरीके से खुले जंगल में छोड़ा जाएगा। इससे पहले भी नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से आए चीतों का नामकरण इसी तरह जनता की भागीदारी से हुआ था। याद दिला दें कि प्रोजेक्ट की शुरुआत में पीएम मोदी ने पहली मादा चीता का नाम आशा रखा था।
कूनो बना सबसे बड़ा चीता संरक्षण केंद्र
कूनो नेशनल पार्क अब दुनिया का सबसे बड़ा चीता संरक्षण केंद्र बन चुका है। हाल ही में ज्वाला चीता द्वारा पांच शावकों को जन्म देने के बाद यहां चीतों की कुल संख्या 50 के पार पहुंच गई है। नए चीतों के आने से न केवल जेनेटिक विविधता बढ़ेगी, बल्कि कूनो में पर्यटन की संभावनाएं भी और मजबूत होंगी।
लुधियाना: लुधियाना की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया है। उन पर आरोप था कि उन्होंने रमजान के खाने के इंतजाम को लेकर बहस के…
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हाउस टैक्स की बढ़ी हुई दरों को लेकर चल रहा कानूनी विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने नगर निगम द्वारा टैक्स वृद्धि…
शिमला, दिल्ली में AI समिट में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने के आरोप में 3 यूथ कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार को हिमाचल और दिल्ली पुलिस में टकराव हो गया।…
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन, यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। इस प्लेटफॉर्म पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे दुनिया के पहले लीडर और…
अलीगढ़: भारतीय क्रिकेट टीम के ताबड़तोड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह की अचानक तबीयत गंभीर हो गई है। उनको लिवर का चौथे स्टेज का कैंसर है। वह ग्रेटर नोएडा…
कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से पहले तटीय राज्य केरल का नाम केरलम करने को मंजूरी प्रदान कर दी है। केंद्रीय…
नई दिल्ली/भोपाल/देहरादून/शिमला, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के पंचाचूली समेत कई क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। यहां ऊंचाई वाले इलाकों में तीन दिन से बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, 27 और…
एविएशन पर नजर रखने वाली संस्था DGCA ने नॉन-शेड्यूल्ड ऑपरेटर (चार्टेड प्लेन, एयर एंबुलेंस) के लिए नियम सख्त कर दिए हैं। अब ऑपरेटर्स को अपनी वेबसाइट पर प्लेन की मेंटेनेंस…
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ट्यूशन टीचर पर 10वीं कक्षा की छात्रा से डिजिटल रेप का आरोप…