गाजियाबाद: ट्यूशन टीचर छात्रा से करता था डिजिटल रेप, कई महीनों से जारी थी छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
Updated on
24-02-2026 01:42 PM
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ट्यूशन टीचर पर 10वीं कक्षा की छात्रा से डिजिटल रेप का आरोप लगा है। आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा कई महीनों से छेड़छाड़ का शिकार थी, जिसके कारण वह मानसिक तनाव में है। पीड़िता के परिजनों ने रविवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद कार्रवाई की गई।
क्या है पूरा मामला?
थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उनकी 10वीं में पढ़ने वाली बेटी का उन्होंने गांव में ही रहने वाले राजेंद्र शर्मा के पास ट्यूशन लगवाया था। लेकिन बीते दो-तीन महीनों से उनकी बेटी गुमसुम रहने लगी। जब परिजनों ने पूछताछ की, तो छात्रा ने ट्यूशन टीचर की करतूतों का खुलासा किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी टीचर पढ़ाने के बाद बाकी बच्चों को घर भेज देते थे और उसे रोक लेते थे। इसके बाद वह उसके निजी अंगों को गलत तरीके से छूते थे। आरोपी ने छात्रा को धमकी भी दी कि अगर किसी को बताया तो उसके घरवालों को मार डालेंगे।
जातिसूचक टिप्पणी का आरोप
पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि टीचर की हरकतों के कारण उनकी बच्ची मानसिक रूप से तनावग्रस्त हो गई है। जब उन्होंने आरोपी राजेंद्र शर्मा से बात करने की कोशिश की, तो आरोपी ने गाली-गलौज की और जातिसूचक टिप्पणियां कर उन्हें अपमानित कर भगा दिया। इसके अलावा, आरोपी बिना मान्यता के एक स्कूल भी चला रहा है। परिजनों ने इसकी भी शिकायत की है।
पुलिस की कार्रवाई
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी राजेंद्र शर्मा को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और छात्रा की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज किए हैं और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
श्योपुर: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बोत्स्वाना से आए नौ नए मेहमानों को अब अपनी भारतीय पहचान मिलने वाली है। 28 फरवरी को लाए गए इन चीतों के नामकरण…
बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं में एचपीसीएल प्लांट के डिप्टी जनरल मैनेजर और एजीएम की हत्या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी…
नई दिल्ली, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को संसद में बताया कि इंडिगो में पायलट-टू-एयरक्राफ्ट रेश्यो 7.6 है यानी एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट हैं। ये देश की अन्य…
नई दिल्ली/श्रीनगर/देहरादून/जयपुर, पहाड़ी राज्यों में एकबार फिर बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। यहां स्नोफॉल के साथ बारिश का…
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…