4, 4, 6, 6 स्कॉटलैंड के बल्लेबाज मार-मार के उतार दिया इटली का भूत, 440 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन

Updated on 09-02-2026 01:28 PM
नई दिल्ली: ईडन गार्डन्स में आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक बेहद रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। स्कॉटलैंड ने इटली के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 207 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है। इस मैच में जॉर्ज मुन्सी की 84 रनों की शानदार पारी के अलावा माइकल लीस्क की तूफानी बल्लेबाजी सबसे बड़ी चर्चा का विषय बन गई है। उनकी इस पारी के कारण ही स्कॉटलैंड ने इस मैच में तबाही मचा दी।

माइकल लीस्क का 440 का झटका

स्कॉटलैंड की पारी के आखिरी ओवरों में माइकल लीस्क ने ऐसी बल्लेबाजी की, जिसे देख ईडन गार्डन्स के दर्शक दंग रह गए। लीस्क ने मात्र 5 गेंदों का सामना किया और 22 रन कूट डाले। उनकी इस छोटी लेकिन बेहद प्रभावशाली पारी में 2 शानदार चौके और 2 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। सबसे हैरान करने वाली बात उनका 440 का स्ट्राइक रेट रहा, जिसकी बदौलत स्कॉटलैंड की टीम 200 के मनोवैज्ञानिक आंकड़े को पार कर 207/4 तक पहुंचने में सफल रही। यह इस सीजन किसी भी टीम का पहला 200 रन है। इससे पहले किसी भी टीम ने इस सीजन 200 रन नहीं बनाए हैं।

जॉर्ज मुन्सी और माइकल जोन्स की ठोस शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम को जॉर्ज मुन्सी और माइकल जोन्स ने बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 126 रनों की मजबूत साझेदारी हुई। मुन्सी ने 54 गेंदों पर 84 रनों की कप्तानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने इतालवी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उनके अलावा माइकल जोन्स (37) और ब्रैंडन मैकमुलन (41) ने भी उपयोगी पारियां खेलकर बड़े स्कोर की नींव रखी।

इटली का ऐतिहासिक डेब्यू

अपना पहला वर्ल्ड कप मैच खेल रही इटली की टीम के लिए ईडन गार्डन्स की चुनौती काफी कठिन साबित हुई। स्कॉटलैंड के बल्लेबाजों ने इतालवी आक्रमण को पूरी तरह दबाव में रखा। अब इटली को अपनी पहली ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए 20 ओवरों में 208 रनों की दरकार है। थॉमस ड्राका और उनकी टीम के लिए यह लक्ष्य हासिल करना किसी चमत्कार से कम नहीं होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.