इंदौर में चल रही 40 इलेक्ट्रिक बसें, भोपाल और जबलपुर 5 साल से कर रहे इंतजार

Updated on 09-07-2024 12:32 PM
भोपाल। प्रदेश में इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) को बढ़ावा देने के लिए पिछले 5 साल से कवायद चल रही है, लेकिन यह योजना अभी तक पूरी तरह से धरातल पर नहीं उतर पाई है । योजना के तहत वर्ष 2019 में सबसे पहले इंदौर, भोपाल और जबलपुर को शामिल किया गया था।इंदौर में इंफ्रास्ट्रक्चर के बनने के बाद 40 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया गया, लेकिन भोपाल और जबलपुर के नागरिक लंबे समय से इलेक्ट्रिक बसों के चलने का इंतजार कर रहे हैं। उक्त दोनों शहरों में बसों के नहीं चल पाने की मुख्य वजह इंफ्रास्ट्रक्चर का नहीं बन पाना बताया जा रहा है।

हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के 6 शहरों में 552 इलेक्ट्रिक बसों के चलाने की बात कही है। इसके मद्देनजर नगरीय प्रशासन विभाग अब निकायों में आधारभूत संरचनाएं तैयार करने जोर दे रहा है, ताकि इलेक्ट्रिक बसों के आने से पहले डिपो और चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार हो सकें।

भोपाल में नहीं बन पाया चार्जिंग स्टेशन

भोपाल में 100 इलेक्ट्रिक बसों चलाने की योजना बनी थी। जब इस बात की घोषणा हुई तब से शहरवासी इलेक्ट्रिक बसों के चलने का इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बसों को चार्ज करने के लिए दो चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने का काम भी शुरू था, लेकिन कुछ दिनों बाद काम बंद हो गया। काम क्यों बंद हुआ, इस बारे में जिम्मेदार अधिकारियों से जब पूछा गया तो वह स्पष्ट रूप पर कुछ नहीं बता पाए।

जबलपुर में बनेंगे 31 चार्जिंग

स्टेशन प्रदेश के शहरों में इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन को बढ़ावा देने के लिए भोपाल 63, इंदौर में 123 और जबलपुर में 31 चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने हैं। वर्तमान में इंदौर में करीब 40 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। इसके चलते वहां वर्तमान में 7 चार्जिंग स्टेशन बन चुके हैं। शेष चार्जिंग स्टेशन का निर्माण कार्य की प्रक्रिया प्रचलन में बताया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.