मुंडन करवाकर लौट रहे 6 लोगों की मौत:6 माह का बच्चा वेंटिलेटर पर

Updated on 11-05-2024 11:47 AM

देवी धाम सलकनपुर से 6 महीने के बच्चे का मुंडन और तुलादान कराकर लौट रहे भोपाल के परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। भैरव घाटी पर हुए हादसे में दादा-दादी समेत परिवार के 5 लोगों समेत ड्राइवर की मौत हो गई। पोते समेत 6 लोग घायल हैं। बच्चा वेंटिलेटर पर है। उसे रेनबो हॉस्पिटल, भोपाल में भर्ती कराया गया है।

भोपाल में डीआईजी बंगला इलाके के चौकसे नगर के रहने वाले राजेंद्र पांडेय (75) का परिवार आइसक्रीम कारोबारी हैं। शुक्रवार को उनके 6 महीने के पोते व्योम का मुंडन कराने के लिए परिवार के 10 लोग टवेरा कार से सलकनपुर गए थे।

शुक्रवार शाम 6.20 बजे भैरव घाटी पर कार रेलिंग की दीवार से टकराकर पलट गई। टवेरा में पीछे बैठे बच्चे के पिता मोहित पांडेय ने बताया कि ड्राइवर घाटी के मोड़ पर गाड़ी मोड़ नहीं पाया। गाड़ी सीधे रेलिंग की दीवार से टकरा गई।

पीएम रूम तक परिजन ने धकेला स्ट्रेचर

शारदा प्रसाद, राजेंद्र और ड्राइवर लक्ष्मी नारायण के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए रेहटी लाया गया। शारदा, उषा और पुष्पलता के शव नर्मदापुरम जिला अस्पताल लाए गए। तीनों महिलाओं के शव जिला अस्पताल परिसर से पोस्टमॉर्टम रूम तक ले जाने के लिए परिजन को ही स्ट्रेचर धकेलना पड़ा। वार्ड बॉय नहीं मिला।

हम बेहद खुश थे, तुलादान में खूब नाचे...

हमारा पूरा परिवार मेरे 6 महीने ‎के बेटे व्योम का मुंडन कराने शुक्रवार को ‎भोपाल से सलकनपुर गया था। सभी बेहद‎ खुश थे। नर्मदा दर्शन किए। रामजी बाबा ‎की समाधि पर मुंडन कराया। सब बच्चे के‎ तुलादान में खूब नाचे। इसके बाद देवी धाम‎ सलकनपुर पहुंचे। मातारानी की पूजा और ‎दर्शन किए। शाम 6.20 बजे जब ‎सलकनपुर से भोपाल के लिए निकले तो ‎भैरव घाटी के पास कार (एमपी 04 टीए‎ 6799) अनियंत्रित होकर पहाड़ी की ‎रेलिंग की दीवार से टकराकर पलट गई।

मैं ‎पीछे बैठा था। अचानक मोड़ आ गया, ‎ड्राइवर पूरी गाड़ी काट नहीं पाया। टवेरा ‎सीधे रेलिंग से टकरा गई। जोर से आवाज आई और हम सुध-बुध खो रहे थे।‎ महिलाएं चीख-पुकार रहीं थी। मेरे पिता ‎राजेंद्र पांडेय, ताऊ शारदा प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। हाउसिंग बोर्ड‎ भोपाल से हमारे साथ किराए की गाड़ी‎ लेकर आया ड्राइवर लक्ष्मीनारायण घायल ‎था। उसे और परिवार के बाकी लोगों को ‎पुलिस और दूसरे लोग अस्पताल लेकर ‎गए।

राम - लक्ष्मण की तरह थे दोनों भाई

शारदा और राजेंद्र की बहन कृष्णा दीक्षित ने कहा, 'दोनों भाई राम - लक्ष्मण की तरह थे। परिवार में सबसे बड़े शारदा पांडेय जैसा कहते थे, वैसा होता था। आज के जमाने में भी हमारी 22 लोगों की फैमिली साथ रहती है। भाभी अपर्णा और उषा में जेठानी-देवरानी का रिश्ता होने के बावजूद बहनों की तरह रहती थीं। बड़े भाई अगर कोई कपड़ा भी खरीदकर लाते थे तो छोटे भाई उसे अपना लेते थे। मना नहीं करते थे कि नहीं पहनना।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.