जम्मू-कश्मीर के राजौरी-पुंछ में एक साल में 7 हमले हुए, 3 में तरीका एक जैसा

Updated on 06-05-2024 12:32 PM

जम्मू कश्मीर के पुंछ में शनिवार शाम (4 मई) एयरफोर्स के काफिले पर हमला हुआ था, जिसमें 1 अफसर शहीद हुए थे। हमले को जम्मू-कश्मीर के पूर्व DGP एसपी वैद्य ने लोकसभा चुनाव से पहले लोगों में डर फैलाने की साजिश बताया है। ​​​​​​

उन्होंने कहा-​ राजौरी-पुंछ जिलों में आतंकियों की सक्रियता चिंता बढ़ाने वाली बात है। बीते एक साल में इन्हीं दो जिलों के 120 किमी के दायरे में 7 आतंकी हमले हुए हैं। इनमें से 3 हमले जवानों के काफिले पर हुए हैं। इन हमलों में सुरक्षा चूक की बात से इनकार नहीं कर सकते हैं। सेना के मूवमेंट की ड्रोन से निगरानी होनी चाहिए।

दोनों जिलों से बॉर्डर करीब 30 किमी दूर है। यह पूरा इलाका ऊंचे पहाड़, घने जंगलों वाला है। कश्मीर की सीमा पर बिजली की बाड़ लगने के बाद आतंकी जम्मू रीजन में शिफ्ट हुए हैं। 2022 तक राजौरी-पुंछ दोनों में शांति थी, लेकिन अब आतंकी यहीं सबसे ज्यादा सक्रिय हैं।

एसपी वैद्य ​​​​​​ने कहा- ​राजौरी 2630 तो पुंछ 1674 वर्ग किमी का क्षेत्र है। यहां सेना की अच्छी पहुंच भी है, बॉर्डर पर निगरानी की कई तकनीकें हैं, बावजूद इसके इन्हीं इलाकों से बार-बार घुसपैठ हो रही है। 2023 में यहां 25 आतंकी मारे गए, जबकि इनसे लड़ते हमारे 20 जवान शहीद हो गए।

सेना के मूवमेंट की ड्रोन से निगरानी होती तो हमले रोके जा सकते थे
पूर्व DGP एसपी वैद्य ने कहा- जवानों के काफिले पर एक साल में तीन हमले हुए हैं। यदि पहले हमले के बाद ही हम पूरे रास्ते काफिले की निगरानी के लिए ड्रोन या हेलिकॉप्टर का उपयोग करते तो दूसरा-तीसरा हमला रोका भी जा सकता था। हमें काफिले की सुरक्षा और इन दो जिलों में आतंकियों से निपटने की रणनीति फिर बनाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा- अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर 25 मई को मतदान है। 370 हटने के बाद राज्य में यह पहला बड़ा चुनाव है। इसलिए इन इलाकों में आतंकवाद को ऑपरेट कर रहे 25 से 30 आतंकियों का खात्मा जरूरी हो गया है, क्योंकि ये हमला करने के बाद पाकिस्तान लौट जाते हैं। यह स्थिति सुरक्षाबलों के लिए सबसे गंभीर बनी हुई है।

नाटो सेना के हथियार पाकिस्तान के रास्ते अब कश्मीर आ रहे
सेना के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि सुरनकोट हमले में शामिल आतंकी प्रशिक्षित थे। उनके पास अमेरिकी हथियार थे। 2021 में जब नाटो सेना अफगानिस्तान से लौटी थीं, तब वे हथियारों का एक बड़ा जखीरा तालिबान को सौंप आई थीं। अब यही हथियार जम्मू-कश्मीर भेजे जा रहे हैं।

पुंछ में एयरफोर्स के काफिले पर 4 आतंकियों ने स्टील गोलियां चलाई थीं​​, 1 अफसर शहीद

पुंछ के सुरनकोट में शनिवार शाम 6 बजकर 15 मिनट पर एयरफोर्स के जवानों पर हमला हुआ था। 4 आतंकियों ने सनाई टॉप जा रही सुरक्षाबलों की दो गाड़ियों पर फायरिंग की। इसमें से एक वाहन एयरफोर्स का था।

हमले में पांच जवान घायल हुए थे, जिन्हें एयरलिफ्ट कर उधमपुर के अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान कॉर्पोरल विक्की पहाड़े की मौत हो गई। बाकी 4 घायलों में एक की हालत गंभीर है। हमले के बाद सभी आतंकी जंगल की ओर भाग गए थे। उन्हें ढूंढने के लिए 2 दिन बाद भी सर्च ऑपरेशन जारी रहा। 

इंटेलिजेंस के मुताबिक, 250-300 आतंकी भारत में घुसपैठ को तैयार
16 दिसंबर 2023 को BSF के एक सीनियर अफसर ने इंटेलिजेंस के हवाले से जानकारी दी थी कि पाकिस्तान सीमा में 250 से 300 आतंकी लॉन्चपैड पर हैं। ये जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की फिराक में हैं। अफसर ने बताया कि सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है। सीमा पार से किसी भी तरह की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी जाएगी।

बीएसएफ के आईजी अशोक यादव ने पुलवामा में बताया कि आतंकी गतिविधियों को देखते हुए हम (बीएसएफ) और सेना संवेदनशील इलाकों पर नजर रखे हुए हैं और सतर्क हैं। पिछले कुछ सालों में सुरक्षाबलों और कश्मीर के लोगों के बीच जुड़ाव बढ़ा है। अगर लोग हमारा सहयोग करें तो हम विकास के कामों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
 13 March 2026
श्योपुर: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बोत्स्वाना से आए नौ नए मेहमानों को अब अपनी भारतीय पहचान मिलने वाली है। 28 फरवरी को लाए गए इन चीतों के नामकरण…
 13 March 2026
बदायूं: उत्‍तर प्रदेश के बदायूं में एचपीसीएल प्‍लांट के डिप्‍टी जनरल मैनेजर और एजीएम की हत्‍या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी…
 13 March 2026
नई दिल्ली, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को संसद में बताया कि इंडिगो में पायलट-टू-एयरक्राफ्ट रेश्यो 7.6 है यानी एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट हैं। ये देश की अन्य…
 13 March 2026
नई दिल्ली/श्रीनगर/देहरादून/जयपुर, पहाड़ी राज्यों में एकबार फिर बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। यहां स्नोफॉल के साथ बारिश का…
 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
Advt.