दक्षिणी प्रशांत के वनुआतु में 7.3 तीव्रता का भूकंप:कारें दबीं, इमारतों में दरारें, इंटरनेट और फोन सर्विस ठप

Updated on 17-12-2024 03:47 PM

दक्षिणी प्रशांत महासागर में मौजूद आईलैंड देश वनुआतु में मंगलवार सुबह 7.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है। भारतीय समय के मुताबिक ये भूकंप सुबह 7 बजकर 17 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र 57 किलोमीटर की गहराई पर राजधानी पोर्ट विला से 30 किलोमीटर पश्चिम में था।

भूकंप के बाद 5.5 तीव्रता का आफ्टरशॉक भी आया। इसकी जानकारी अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने दी। भूकंप के बाद हुए नुकसान के बारे में अभी आकलन नही लगाया जा सका है।

हालांकि, सरकारी की सभी वेबसाइट्स ऑफलाइन हो गई हैं। इसके अलावा पुलिस और दूसरी एजेंसियों के फोन नंबर काम नहीं कर रहे हैं। देश की भूकंप से जुड़ी संस्था ने भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

सोशल मीडिया पर भूकंप के कई वीडियो पोस्ट हुए हैं। इनमें से एक वीडियो के मुताबिक उस इमारत को भी नुकसान पहुंचा है, जिसमें जिसमें ब्रिटेन, फ्रांस और न्यूजीलैंड के राजनयिक मिशन हैं।

भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी 

USGS ने भूकंप के बाद सुनामी की लहरों की चेतावनी दी है। ये लहरें 1 मीटर तक ऊंची हो सकती हैं। वनुआतु के कई द्वीप समुद्र तल से सिर्फ 3 फीट (1 मीटर) ही ऊंचे हैं। वनुआतु के अलावा पापुआ न्यू गिनी, फिजी और सोलोमन आईलैंड जैसे द्वीपीय देशों के लिए भी सुनामी की चेतावनी दी गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.