मिस्र के म्यूजियम से गायब हुआ 3000 साल पुराना किंग ब्रेसलेट, फराओ ने अपने हाथ में था पहना, शुरू हुआ ग्रैंड सर्च ऑपरेशन

Updated on 18-09-2025 01:30 PM
काहिरा: मिस्र के अधिकारियों ने काहिरा के संग्रहालय से गायब हुए 3000 साल पुराने ब्रेसलेट की खोज शुरू की है। यह ब्रेसलेट प्राचीन मिस्र के शासक फराओ (फिरौन) अमेनेमोप का था। इसे राजधानी काहिरा के तहरीर चौक स्थित संग्रहालय में रखा गया था, जहां से यह गायब हो गया। हालांकि, सोने से बना और नीले रत्न लैपिस लाजुली से जड़ा यह बेशकीमती कंगन बहुत पहले गायब हुआ था, लेकिन मिस्री अधिकारियों ने इस बारे में बाद में घोषणा की। मिस्र के पुरावशेष मंत्रालय ने बताया कि अधिकारियों ने जांचकर्ताओं को उचित कार्य वातावरण देने के लिए इस घटना को सार्वजनिक करने में देरी की।

ब्रेसलेट की जारी की गई तस्वीरें

पहले गुप्त जांच से इसका पता लगाने की कोशिश की गई, लेकिन नाकामी हाथ लगी जिसके बाद इसके गायब होने की घोषणा की गई। इस नायाब कलाकृति की तस्वीरों को मिस्र के मीडिया को दिया गया है। साथ ही देश से बाहर तस्करी के प्रयासों को रोकने के लिए हवाई अड्डों, बंदरगाहों और जमीनी क्रॉसिंग पर अधिकारियों को भेजा गया है।

मिस्र के अखबार अल-मसरी अल-यूम ने बताया कि कर्मचारियों को कंगन के गायब होने के बारे में तब पता चला, जब वे संग्रहालय में दर्जनों वस्तुओं को अगले महीने रोम में होने वाली एक पुरातात्विक प्रदर्शनी में ले जाने की तैयारी कर रहे थे। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में पुरातत्वविद क्रिस्टोस त्सिरोगियानिस ने सीएनएन को बताया कि इस कंगन के गायब होने को लेकर कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि ऐसी कीमती वस्तुओं का बड़ा बाजार है।
मिस्र के अखबार अल-मसरी अल-यूम ने बताया कि कर्मचारियों को कंगन के गायब होने के बारे में तब पता चला, जब वे संग्रहालय में दर्जनों वस्तुओं को अगले महीने रोम में होने वाली एक पुरातात्विक प्रदर्शनी में ले जाने की तैयारी कर रहे थे। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में पुरातत्वविद क्रिस्टोस त्सिरोगियानिस ने सीएनएन को बताया कि इस कंगन के गायब होने को लेकर कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि ऐसी कीमती वस्तुओं का बड़ा बाजार है।
क्रिस्टोस ने एक और संभावना की तरफ इशारा किया कि फेराओ का ब्रेसलेट किसी निजी कलेक्टर (संग्रहकर्ता) की गैलरी में भी जा सकता है। यहां लंबे समय तक लोगों की नजरों से छिपकर रह सकता है या फिर संग्रहालय को वापस किया जा सकता है। मिस्र के अधिकारी लंबे समय से पुरावशेषों के अवैध व्यापार को रोकने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पिछले साल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिन पर अलेक्जेंड्रिया के पास समुद्र तल से बरामद सैकड़ों ऐतिहासिक कलाकृतियों की तस्करी करने का संदेह था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.