भोपाल के केरवा डैम का 45 साल पुराना सीसी स्लैब गिरा, यहीं खड़े होकर नजारे देखते थे पर्यटक

Updated on 12-11-2025 02:06 PM

भोपाल। भोपाल शहर के पर्यटन स्थलों में शामिल केरवा डैम के गेट नंबर आठ पर बना सीसी स्लैब मंगलवार सुबह नौ बजे अचानक भरभराकर गिर गया। हादसा होने के कुछ देर पहले ही यहां से ग्रामीण गुजरे थे। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। यह पुल 45 साल पुराना बताया जा रहा है, जिस पर अक्सर पर्यटक आकर डैम का मनोरम दृश्य देखते थे। खास मौसम में यहां भीड़ भी लग जाती थी।

स्लैब गिरने की सूचना मिलते ही जल संसाधन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्ट्रक्चर की जांच कराने और नए सिरे से निर्माण कार्य शुरू करने की बात कही है। फिलहाल उक्त स्थल से आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

जानकारी के अनुसार, केरवा डैम के गेट नंबर आठ पर पुल करीब 1980 में बनाया गया था, जिसका उपयोग जल संसाधन विभाग के अधिकारियों और इंजीनियरों द्वारा पैदल आवागमन और बांध का निरीक्षण करने के लिए किया जाता था।

मौके पर मौजूद लोग घबरा गए

इसके अलावा यहां रहने वाले ग्रामीण और आने वाले पर्यटक भी इस पुल से गुजरते थे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे कुछ लोग इस पुल पर से गुजरे थे, इसके कुछ देर बाद पुल पर बना सीमेंट-क्रांकीट का स्लैब गिर गया। यह देख वहां मौजूद लोग घबरा गए। उन्होंने इसकी सूचना जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने निरीक्षण कर आवजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही क्षेत्र में मौजूद अन्य जर्जर पुल-पुलियाओं की भी जांच करवाई जाएगी।

अभी सिर्फ नौ मीटर खाली है केरवा डैम

इस बार वर्षा के दौरान कोलार, भदभदा और कलियासोत डैम के गेट खुले थे, लेकिन केरवा डैम का एक भी गेट नहीं खोला गया। वर्तमान में केरवा डैम करीब नौ मीटर खाली है, जिसका फुल टैंक लेवल 509.93 मीटर है और वर्तमान में 500.79 मीटर तक जलस्तर है। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि केरवा बांध के दायें तरफ बने फुट ब्रिज की लंबाई 70 मीटर है, जिसमें कुल चार स्लैब में एक स्लैब करीब 17.5 मीटर क्षतिग्रस्त हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.