मेरठ में स्मार्ट मीटर को लेकर बवाल, बिजली विभाग की टीम को मोहल्ले वालों ने खदेड़ दिया, धक्का-मुक्की
Updated on
10-01-2026 12:16 PM
मेरठ: थाना कोतवाली क्षेत्र के मोरीपाड़ा इलाके में बिजली विभाग की ओर से नए मीटर लगाने पहुंची टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने टीम के साथ गाली-गलौज की और डंडों से पीटने की धमकी देते हुए धक्का-मुक्की कर इलाके से बाहर खदेड़ दिया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, बिजली विभाग इस मामले पर जानकारी ने होने की बात कहते हुए बचता नजर आ रहा है।
मीटर लगाने वाली टीम का आरोप है कि इस पूरे हंगामे के पीछे क्षेत्र का लाइनमैन हरीश की अहम भूमिका है। लाइनमैन ने न सिर्फ लोगों को टीम के खिलाफ भड़काया, बल्कि खुद भी आगे बढ़कर टीम को धक्का देते हुए इलाके से बाहर निकाल दिया। वहीं, लाइनमैन हरीश का कहना है कि मामला बिगड़ते देख उन्होंने टीम को सुरक्षित निकालने में मदद की है।
क्या बोले एसडीओ
इस मामले को लेकर जब एनबीटी ने क्षेत्र के एसडीओ से बात की तो उन्होंने स्पष्ट जवाब देने से बचते हुए कहा कि मीटर लगाने का काम एक निजी कंपनी कर रही है, इसलिए उसी से बात की जाए। कंपनी की ओर से उन्हें किसी भी तरह की शिकायत या घटना की जानकारी नहीं दी गई है। लाइनमैन द्वारा जनता को भड़काने के सवाल पर एसडीओ ने कहा कि बिजली घर के लाइनमैन उनके अधीन नहीं आते, उन्हें 11 केवी टीएल वाले देखते हैं। इस पूरे प्रकरण पर अंतिम जानकारी एमडी पावर ही दे सकते हैं।
हिंदू बहुल इलाकों में हो रहा सबसे ज्यादा विरोध
दूसरी ओर, मीटर लगाने वाली टीम ने कई गंभीर खुलासे किए हैं। टीम का कहना है कि कई घरों में पहले से लगे मीटरों की सील टूटी हुई मिली है, जिससे उन्होंने बिजली चोरी की आशंका भी जताई है। टीम ने यह भी आरोप लगाया कि सबसे ज्यादा विरोध हिंदू बहुल इलाकों में देखने को मिल रहा है, जबकि मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में लोग बिना किसी विवाद के मीटर लगवाने में सहयोग कर रहे हैं।इस पूरे प्रकरण में विद्युत विभाग के अधिकारी ने बताया कि उन्हें ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है। वह कार्रवाई करेंगे। सरकारी कर्मचारी के साथ किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। टीम के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
श्योपुर: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बोत्स्वाना से आए नौ नए मेहमानों को अब अपनी भारतीय पहचान मिलने वाली है। 28 फरवरी को लाए गए इन चीतों के नामकरण…
बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं में एचपीसीएल प्लांट के डिप्टी जनरल मैनेजर और एजीएम की हत्या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी…
नई दिल्ली, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को संसद में बताया कि इंडिगो में पायलट-टू-एयरक्राफ्ट रेश्यो 7.6 है यानी एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट हैं। ये देश की अन्य…
नई दिल्ली/श्रीनगर/देहरादून/जयपुर, पहाड़ी राज्यों में एकबार फिर बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। यहां स्नोफॉल के साथ बारिश का…
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…