अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Updated on 01-02-2026 03:57 PM

कोरबा। दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत सीपेड के पास सड़क पर एक बाइक सवार युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना तत्काल 112 और दर्री पुलिस को दी। मौके पर पहुंची 112 की टीम ने देखा कि बाइक क्षतिग्रस्त थी और सवार की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। इसके बाद शव को जिला मेडिकल कॉलेज के शव कक्ष में सुरक्षित रखवाया गया।मृतक की पहचान 26 वर्षीय दीपेंद्र पटेल के रूप में हुई है, जो कटघोरा थाना क्षेत्र के बरपाली गांव का निवासी था।पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को फोन के माध्यम से दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दीपेंद्र पटेल सोमवार रात करीब 10 बजे अपने घर बरपाली से दर्री स्थित सीएसईबी पावर प्लांट में ड्यूटी के लिए निकला था। इसी दौरान सीपेड के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दीपेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसके चेहरे और सीने में गंभीर चोटें आई थीं।परिजनों ने बताया कि दीपेंद्र सीएसईबी में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत था और परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.