भोपाल में चलती बस में आग लगी, धुआं-धुआं हुई:BCLL की TR4 बस के ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान, सवारियों को भी बचाया

Updated on 15-11-2025 02:03 PM

भोपाल की सड़कों पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला, जब भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) की लो फ्लोर रेड बस में आग लगने की घटना होते-होते बच गई।

पूरा मामला भोपाल के लिंक रोड नंबर-1 का है, जहां बोर्ड ऑफिस चौराहे से न्यू मार्केट की ओर जा रही लो फ्लोर बस से अचानक धुआं निकलने लगा। बस में आग लगते ही ड्राइवर-कंडक्टर कूद गए। इसके बाद सवारियों को भी उतारा गया।

घटना शनिवार सुबह की ही है। बस लगातार सड़क पर दौड़ रही थी, लेकिन समय रहते चालक और यात्रियों की सतर्कता से धुएं को काबू कर लिया गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

यह बस टीआर-4 रूट पर बैरागढ़ से एम्स तक संचालित होती है। बता दें कि बीसीएलएल की बसों की खराब हालत को लेकर सवाल उठते रहे हैं। अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

बस में 8 से 10 सवारियां बैठी थी नगर निगम में एमआईसी मेंबर मनोज राठौर ने बताया कि मामला शनिवार सुबह का ही है। बस बोर्ड ऑफिस की ओर से जा रही थी। तभी पिछले हिस्से में शार्ट सर्किट की वजह से धुआं निकलने लगा। तुरंत बस को रोककर काबू पाया गया। बस में 8 से 10 सवारियां बैठी थी, जो सुरक्षित है। बस के सभी दस्तावेज पूरे है। फिर भी जांच करवाई जा रही है।

भोपाल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के बुरे हाल बता दें कि भोपाल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के बुरे हाल है। एक समय कुल 368 बसें सड़कों पर दौड़ रही थी, लेकिन बाद में बसें बंद होने लगी और अब इनकी संख्या 60 पर आ गई।

चार एजेंसी संभाल रही थी बसों की व्यवस्था भोपाल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूप में सिटी बसों का संचालन BCLL के जरिए 4 एजेंसी कर रही थी। इनमें मां एसोसिएट्स, एपी मोटर्स, श्री दुर्गांबा और आई-मोबिलिटी एजेंसी शामिल हैं। ये एजेंसियां 25 रूट पर बसें चला रही थी। इनमें से सबसे पहले पिछले साल 4 जुलाई को मां एसोसिएट्स ने 149 बसों का संचालन बंद किया था।

इसकी वजह इन बसों में टिकिट कलेक्शन करने वाली एजेंसी 'चलो एप' की ओर से प्रति​ किमी दी जाने वाली राशि घटाने की मांग है, लेकिन डेढ़ साल बाद भी बीसीएलएल और निगम के जिम्मेदार इस समस्या का समाधान नहीं​ निकाल पाए। इसके बाद अन्य एजेंसियों की बसें भी बंद होने लगी और संख्या 368 से घटकर 60 पर आ गई। 30 अक्टूबर को हुई परिषद की बैठक में यह मुद्दा काफी गरमाया रहा।

निगम कमिश्नर ने 16 नई बसें चलवाई परिषद में आसंदी से निगम कमिश्नर को बसों का संचालन करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद कमिश्नर जैन ने पहल की और बस ऑपरेटर फर्म मेसर्स इंक्यूबेट सॉफ्टटेक को शीघ्रता से आरटीओ संबंधी समस्याओं के निराकरण करने, फिर बसों का संचालन पुनः प्रारंभ करने को कहा। ऑपरेटर फर्म ने भी आरटीओ में बकाया टैक्स की राशि एवं परमिट संबंधी समस्याओं का निराकरण कर सीएनजी बसों का संचालन प्रारंभ करते हुए टीआर-4 रूट पर 16 बसें शुरू कर दी।

विधानसभा में उठ चुका मुद्दा कुछ साल पहले तक भोपाल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट काफी मजबूत हुआ करता था। लेकिन बसों के बंद होने से यात्रियों के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई। इस पर हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने विधानसभा में तारांकित प्रश्न भी लगा चुके हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.