भुगतान प्रणाली को सुचारू एवं पारदर्शी बनाने के लिए तैयार किया जाएगा पोर्टल

Updated on 09-07-2024 12:16 PM

ग्राम पंचायतों को स्वावलंबी बनाने की दिशा में विभाग को अभी कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण है वित्तीय प्रबंधन। भुगतान प्रणाली को सुचारू एवं पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल जल्द से जल्द तैयार कराया जाए। इससे हम विभाग को उपलब्ध राशि, देनदारी की गणना तथा लक्षित लाभार्थियों तक उचित लाभ पहुँच पाए, इसका पारदर्शी संधारण कर सकेंगे। उक्त निर्देश पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मंत्रालय में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री मलय श्रीवास्तव, संचालक पंचायत राज संचालनालय श्री मनोज पुष्प, मनरेगा आयुक्त श्री कृष्ण चैतन्य, मिशन संचालक स्वच्छ भारत मिशन श्रीमती तनवी सुंद्रियाल, संचालक प्रधानमंत्री आवास योजना श्री केदार सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि राज्य शासन ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। पंचायती राज सिस्टम के सुचारु संचालन के लिये दिए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम का एक मानक कैलेंडर तैयार किया जाए। स्थानीय विशेषताओं एवं छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम का निर्धारण किया जाना चाहिए। प्रशिक्षण की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के तहत नियुक्त पदाधिकारियों की पोस्टिंग परफॉर्मेंस के आधार पर की जाए। मंत्री श्री पटेल ने स्व-सहायता समूह और मनरेगा योजना के अभी सरण के तहत संकुल स्तर पर नर्सरी निर्माण कार्य कराये जाने के भी निर्देश दिये।

बैठक में शहरी क्षेत्रों से लगी पंचायतों में मध्यान्ह भोजन बेहतर तरीक़े से पहुंचाया जा सके इस पर भी चर्चा की गई साथ ही "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत लगाए जाने वाले पौधों का सर्वाइवल रेट सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.