माउंट एवरेस्ट पर आया भयंकर बर्फीला तूफान, तिब्बत की ढलानों पर फंसे 1000 पर्वतारोही, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Updated on 06-10-2025 12:42 PM
ल्हासा: माउंट एवरेस्ट पर भीषण बर्फीले तूफान के बाद लगभग 1000 ट्रेकर्स तिब्बत की ढलान की तरफ फंस गए हैं। जमीन से लगभग 16000 फीट ऊपर स्थित शिविरों तक पहुंचने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। बर्फ को हटाने और सड़कों को साफ करने के लिए बचाव दल और सैकड़ों स्थानीय ग्रामीणों को तैनात किया गया है। बर्फीले तूफान के चलते कुछ तंबुओं को नुकसान पहुंचा है। कुछ लोग कड़ाके की ठंड के चलते हाइपोथर्मिया के शिकार हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक किसी की मौत की जानकारी नहीं है।

अब तक 350 लोगों का हुआ रेस्क्यू

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, एवरेस्ट के पूर्वी सिरे की ओर जाने वाली कर्मा घाटी में शुक्रवार शाम को तेज बर्फबारी शुरू हो गई जो शनिवार तक जारी रही। इससे सैकड़ों पर्वतारोही फंस गए। स्थानीय मीडिया ने शुरुआत में बताया था कि लगभग 1000 ट्रेकर्स इलाके में फंसे हुए हैं। सोमवार को चीन के सरकारी मीडिया ने बताया कि 350 लोगों को निकाला गया है, जबकि लगभग 200 लोगों से संपर्क किया गया है।
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि भारी बर्फबारी के चलते शनिवार से एवरेसट क्षेत्र में टिकटों की बिक्री और प्रवेश निलंबित कर दिया गया है। पिछले सप्ताह चीन में घरेलू पर्यटकों की संख्या में तेजी आई है। देश में इस समय राष्ट्रीय दिवस की एक सप्ताह की छुट्टी चल रही है, जिसे गोल्डन वीक के नाम से जाना जाता है। ट्रेकर्स के फंसने की घटना इस क्षेत्र में कई दिनों से जारी चरम मौसम के बीच हुई है। पड़ोसी देश नेपाल में शुक्रवार से भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ में कम से कम 47 लोगों की मौत हो चुकी है।

सबसे सुरक्षित मौसम में आया तूफान

8849 मीटर की ऊंचाई पर एवरेस्ट दुनिया की सबसे ऊंची चोटी है। हर साल कई लोग इस चोटी पर चढ़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन इसे बेहद खतरनाक माना जाता है। अक्तूबर का महीना एवरेस्ट और उसके आसपास के इलाकों में हाइकिंग के लिए सबसे सुरक्षित माना जाता है, जब तापमान सामान्य और आसमान साफ रहता है। लेकिन हाइकर्स और गाइड शुक्रवार शाम को शुरू हुए बर्फीले तूफान से हैरान रह गए। कुदांग टाउनशिप में सुरक्षित निकाले गए एक हाइकर ने रॉयटर्स को बताया कि पहाड़ों में बहुत ज्यादा बारिश और ठंड थी और हाइपरथर्मिया का खतरा बहुत ज्यादा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.