विश्व वेटलैंड दिवस पर नीमगांव जलाशय में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

Updated on 03-02-2026 12:43 PM

जशपुरनगर । विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर विगत दिवस जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत की मुख्य अतिथि एवं वनमण्डलाधिकारी जशपुर  शशि कुमार की अध्यक्षता में नीमगांव जलाशय परिसर में प्रशिक्षण कार्यशाला एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।  

कार्यक्रम का शुभारंभ वेटलैंड के संरक्षण, संवर्धन एवं उन्हें स्वस्थ बनाए रखने की शपथ के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को वेटलैंड के पारिस्थितिकीय महत्व, जैव विविधता संरक्षण, जल संरक्षण एवं स्थानीय आजीविका में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वेटलैंड की साफ-सफाई बनाए रखने, प्लास्टिक कचरे के दुष्प्रभावों तथा जलाशयों को प्रदूषण से मुक्त रखने के साथ-साथ जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया, जिसे उपस्थित ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों द्वारा सराहा गया। इसके पश्चात जलाशय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई।

इस अवसर पर अधिक संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्कूल के लगभग 100 छात्र-छात्राएँ एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा वेटलैंड संरक्षण को एक सतत जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता एवं संरक्षणात्मक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने पर बल दिया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.