भोपाल । गोविंदपुरा में एक 33 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित शादी का झांसा देकर करीब नौ माह से युवती का दैहिक शोषण कर रहा था। जब युवती ने उस पर शादी करने के लिए दबाव डाला तो वह साफ मुकर गया। इसके बाद में युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में एफआइआर दर्ज करने के बाद आरोपित की तलाश शुरू कर दी है
यह है मामला
गोविंदपुरा पुलिस के मुताबिक 33 वर्षीय युवती निजी कंपनी में काम करती है। करीब एक साल पहले आरोपित गौरव विजयर्गीय से उसकी मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी। बाद में दोनों के बीच इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दोस्ती हो गई। इस दौरान आरोपित युवक ने पीड़िता को झांसे में लेते हुए उसे एक दिन होटल में मिलने के लिए बुलाया, जहां उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। उसने खुद को शासकीय विभाग का कर्मचारी बताया था। करीब नौ महीने से तक शारीरिक शोषण करने के बाद उसने शादी करने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं, उसने युवती का फोन उठाना भी बंद कर दिया। उसकी करतूतों से परेशान होकर पीड़िता ने थाना पुलिस को लिखित में आवेदन दिया था। पुलिस ने आवेदन की जांच करने के बाद आरोपित युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।