भू-जल पुनर्भरण एवं जल संरक्षण विषय पर कार्यशाला संपन्न

Updated on 04-02-2026 12:07 PM

राजनांदगांव।  क्षेत्रीय निदेशक केन्द्रीय भू-जल बोर्ड छत्तीसगढ़ डॉ. डी ज्ञान सुंदर की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में भू-जल पुनर्भरण एवं जल संरक्षण विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह उपस्थित थे। कार्यशाला में केन्द्रीय भू-जल बोर्ड के वैज्ञानिकों एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा भू-जल पुनर्भरण, वर्षा जल संचयन, जल संरक्षण के वैज्ञानिक एवं तकनीकी उपायों, भू-जल स्तर संवर्धन तथा सतत जल प्रबंधन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण एवं तकनीकी जानकारी दी गई। कार्यशाला में बताया गया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए भूजल संरक्षण एवं पुनर्भरण से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करना है। कार्यशाला में जल संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए जल संरक्षण को जनसहभागिता आधारित अभियान के रूप में संचालित करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही साथ सेंट्रल ग्राउंडवाटर बोर्ड के अधिकारियों द्वारा जिले के ग्राम पंचायत बरगा एवं ग्राम पंचायत फरहद के मिशन जल संरक्षण अंतर्गत किए गए कार्यों का अवलोकन किया गया। जिले में निर्मित किए गए अभिनव पहल परकोलेशन टैंक में इंजेक्शन वेल के निर्माण की सराहना की गई। कार्यशाला में सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा सहित जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तकनीकी अधिकारी-कर्मचारी तथा पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि सम्मिलित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.