अब्दु रोजिक का निकाह हुआ पोस्टपोन, मंगेतर अमीरा को करना होगा इंतजार... जानिए अचानक क्यों हुआ ऐसा
Updated on
11-06-2024 02:43 PM
'बिग बॉस 16' फेम और सभी के दुलारे अब्दु रोजिक का निकाह पोस्टपोन हो गया है। अब्दु पहले 7 जुलाई को मंगेतर अमीरा से निकाह करने वाले थे। लेकिन अचानक इसे टालने का फैसला लिया गया है। सोशल मीडिया सनसनी और सिंगर अब्दु रोजिक ने बीते महीने मई में यह घोषणा की थी कि वह निकाह पढ़ने वाले हैं। अमीरा से उनकी मुलाकात कुछ महीने पहले ही हुई है और दोनों ने साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया है। अब्दु के इस ऐलान से जहां उनके फैंस बड़े खुश हैं, वहीं दुबई में हो रहे इस निकाह में कथित तौर पर सलमान खान भी शिरकत करने वाले थे। लेकिन फिलहाल इसे टाल दिया गया है।
हमारे सहयोगी 'ईटाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, निकाह को टालने की वजह अब्दु रोजिक का करियर है। दरअसल, अब्दु को दुबई के कोका कोला एरिना में 6 जुलाई को होने वाली टाइटल बॉक्सिंग फाइट के लिए न्योता मिला है। यह पहली बार जब अब्दु को फाइट के लिए बुलाया गया है और वह इसे मिस नहीं करना चाहते हैं।
अब्दु बोले- यह मैच हमें फाइनेंशियल सिक्योरिटी देगा
अब्दु ने निकाह के पोस्टपोन होने पर कहा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे जीवन में किसी टाइटल के लिए लड़ने का मौका मिलेगा। यह साल मेरे करियर और मेरी लव लाइफ के लिए इतनी सारी अच्छी चीजें लेकर आया है। लेकिन दुर्भाग्य से, इस कारण मुझे अपने निकाह को कुछ वक्त के लिए टालना होगा, क्योंकि यह मैच हमें भविष्य के लिए बहुत बड़ी फाइनेंशियल सिक्योरिटी देगा।'
मैं अभी ट्रेनिंग पर फोकस करना चाहता हूं: अब्दु
अब्दु का कहना है कि अब बात सिर्फ उनकी नहीं है, बल्कि उन्हें अमीरा के भविष्य के लिए भी सोचना है। इसलिए वह इस बड़े मौके को नहीं छोड़ना चाहते हैं। अब्दु ने कहा, 'अमीरा मेरे इस फैसले का पूरा समर्थन करती हैं, क्योंकि यह हमारे लिए बहुत कुछ बदल देगा। यह मेरी हाइट के किसी व्यक्ति के लिए ऐसा पहला खिताब है और मुझे इन दिनों कड़ी ट्रेनिंग भी करनी पड़ती है।'
अब्दु रोजिक का रिंग में उतरना बनाएगा इतिहास
यकीनन यह मुक्केबाजी मैच एक ऐतिहासिक पल होगा। ऐसा इसलिए कि अब्दु रोजिक की हाइट सिर्फ तीन फीट से थोड़ी अधिक है। ऐसे में इस टाइटल के लिए उनका लड़ना तमाम धारणाओं और पारंपराओं को तोड़ने वाला है। इस मुकाम तक पहुंचने की अब्दु रोजिक की यात्रा उनके जैसे तमाम लोगों के लिए प्रेरणा है।
अब्दु रोजिक ने अभी नहीं बताई है निकाह की अगली तारीख
बहरहाल, अब्दु रोजिक ने अपने निकाह की नई तारीख की घोषणा अभी नहीं की है। लेकिन उन्होंने फैंस और शुभचिंतकों को भरोसा दिलाया है कि मैच के तुरंत बाद वह इसकी जानकारी देंगे। वह कहते हैं कि फिलहाल, उनका पूरा फोकस ट्रेनिंग और मुक्केबाजी रिंग में इतिहास बनाने पर है। WBC और IBA के एंबेसडर के तौर पर अब्दु का मानना है कि इस खेल में हिस्सा लेकर वह तमाम दिव्यांग लोगों को प्रेरित करना चाहते हैं।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…