'बॉर्डर 2' में अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी और सुदेश बेरी के किरदारों की होगी वापसी: रिपोर्ट
Updated on
23-12-2025 01:19 PM
साल 1997 में जेपी दत्ता की डायरेक्टेड फिल्म 'बॉर्डर' रिलीज हुई थी, जिसे देखने के लिए 3.7 करोड़ लोग थिएटर पहुंचे थे। जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी और कुलभूषण खरबंदा जैसे सितारों से सजी इस मूवी की शूटिंग बिकानेर और जोधपुर में हुई थी। 10 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 39.6 करोड़ का कलेक्शन करके रिकॉर्ड बना दिया था। और अब लग रहा है कि 'बॉर्डर 2' के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। क्योंकि इस मूवी में अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी और सुदेश बेरी की स्पेशल अपीयरेंस देखने को मिलेगी।
अनुराग सिंह की डारेक्टेड फिल्म और निधि दत्ता की लिखी 'बॉर्डर 2' में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी लीड रोल में हैं। मूवी 1971 के भारत-पाकिस्तान के युद्ध पर आधारित है। प्रोजेक्ट से जुड़े एक सोर्स ने 'मिड-डे' को बताया कि उनके किरदारों को फिल्म में दिखाया जाएगा, 'जैसा कि बॉर्डर-2 भी 1971 के भारत-पाकिस्तान की लड़ाई पर आधारित है इसलिए मूल फिल्म के किरदार इसमें नजर आएंगे।'
सुनील शेट्टी और अहान 'बॉर्डर 2' में
बता दें कि अक्षय खन्ना सेकेंड लेफ्टिनेंट धर्मवीर सिंह भाखरी, सुनील शेट्टी असिस्टेंट कमांडेंट भैरो सिंग राठौर और सुदेश बेरी नायाब सूबेदार मथुरा दास के किरदार में दिखाई दिए थे और तीनों ही पहली फिल्म में शहीद हो गए थे। लेकिन अब सोर्स ने बताया है कि मेकर्स को लगा कि इन तीनों को फिल्म में दिखाने से दर्शकों पर ज्यादा गहरा प्रभाव पड़ेगा। साथ ही सुनील और अहान के साथ दिखने का ये खास पल भी होगा।
कम उम्र के दिखाने के लिए स्पेशल इफेक्ट्स का इस्तेमाल
बताया जा रहा है कि इस सीक्वेंस की शूटिंग इस साल की शुरुआत में होनी थी। लेकिन तारीखों की समस्या के कारण देरी हो गई। इसीलिए तीनों ने नवंबर में मुंबई में ही अपने-अपने सीन की शूटिंग की। खबर है कि मेकर्स तीनों एक्टर्स को उनके मूल फिल्म के लुक से मेल खाने के लिए और कम उम्र का दिखाने के लिए स्पेशल इफेक्ट्स का भी इस्तेमाल करेंगे। फिल्म 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…