एक दिन हीरामंडी के सेट पर भूखी रहीं अदिति राव:बोलीं- गुस्से वाले सीन के लिए भंसाली सर ने ऐसा करवाया

Updated on 06-05-2024 01:28 PM

इन दिनों अदिति राव हैदरी सीरीज हीरामंडी में बिब्बो जान के किरदार के लिए तारीफें बटोर रही हैं। अब उन्होंने खुलासा किया है कि सीरीज में उनका एक सीन था, जिसमें उन्हें बहुत गुस्से में दिखना था। लेकिन ऐसा करना उनके लिए सबसे मुश्किल काम था।

वे सीन को परफेक्ट तरीके से दे पाएं इसलिए सीरीज के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली उन्हें एक दिन सेट पर खाना नहीं खाने दिया था।

बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में अदिति ने भंसाली के साथ काम करने के एक्सपीरिएंस को शेयर किया। उन्होंने बताया कि भंसाली उन्हें हमेशा चिढ़ाते थे, क्योंकि वे सीन फिल्माते वक्त गुस्सा नहीं हो पाती थीं। वे कहते थे- अगर मैं गुस्से वाला सीन कहूंगा तो तुम श्रृंगार भाव के साथ एक लव सीन कर दोगी।

अदिति ने आगे कहा कि गुस्से वाला सीन उनके लिए सबसे मुश्किल होता है। उन्होंने बताया, 'उस दिन हमने 2-3 टेक लिए और फिर उन्होंने (भंसाली) ने मुझसे थोड़ी बात की। उनसे बात करके लगा कि मैं अलग ही दुनिया में चली गई हूं। उनके समझाने पर सीन की मार्मिकता को समझ पाई।

फिर उन्होंने कहा कि हम इस सीन को शूट करने जा रहे हैं। उन्होंने मुझे छोड़कर सभी को लंच ब्रेक दे दिया। भंसाली सर ने मुझसे पूछा- क्या यह ठीक है? मैंने हां में जवाब दिया। फिर मैंने खाना नहीं खाया जिससे मुझसे वास्तव में मदद मिली। फिर मैं वैन में गई और सर की हर बातों को फिर से याद किया। इसके बाद हमने गुस्से वाला सीन शूट किया। खाना नहीं खाने की वजह से मैं गुस्से में थी, जिस वजह से सीन आसानी से शूट हो गया।'

अदिति ने भंसाली के काम करने के तरीके पर बात की थी। उन्होंने कहा था- आप संजय सर की फिल्मों की भव्यता देखिए। ये इतनी आसानी से थोड़ी संभव है। संजय सर इसके लिए कड़ी मेहनत करते हैं। उन्हें एक्टर्स से बेस्ट निकलवाना आता है। वो चाहते हैं कि उनकी फिल्में बेस्ट तरीके से बनें। वो परफेक्शन में यकीन करते हैं। इसी वजह से वे अपने काम को हल्के में नहीं लेते हैं।

बता दें, वेब सीरीज हीरामंडी 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, फरदीन खान, शेखर सुमन और ताहा शाह बदुशा जैसे किरदार हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.