ईरान जाने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी:गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह

Updated on 16-07-2025 01:06 PM

ईरान में स्थित भारतीय दूतावास ने मंगलवार देर रात भारत के नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। भारतीय दूतावास ने लोगों से ईरान में गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है।

भारतीय दूतावास ने X पर कहा, 'पिछले कई हफ्तों में सुरक्षा संबंधी घटनाक्रमों को देखते हुए, भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे ईरान की गैर-जरूरी यात्रा करने से बचें।'

साथ ही लोगों को यह भी सलाह दी गई कि वे ईरान के ताजा घटनाक्रमों पर नजर रखें और भारतीय अधिकारियों की तरफ से जारी एडवाइजरी का पालन करें। जो भारतीय नागरिक पहले से ही ईरान में हैं और वहां से निकलना हैं, उन्हें कॉमर्शियल फ्लाइट्स और नौका फेरी सर्विस का इस्तेमाल करने को कहा गया।

ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच आई चेतावनी

भारतीय दूतावास की यह चेतावनी इजराइल, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बाद आई है। जंग के दौरान, भारतीय दूतावास ने ईरान में भारतीय नागरिकों को गैर-जरूरी आवाजाही से बचने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की चेतावनी दी थी।

भारत ने ईरान-इजराइल जंग में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए 18 जून को ऑपरेशन सिंधु भी लॉन्च किया था। इसके तहत, ईरान और इजराइल से 4,415 भारतीयों को वापस लाया गया था।

अमेरिका ने ईरान पर B-2 बॉम्बर से हमला किया था

इजराइल ने 13 जून को ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमले शुरू किए थे। बाद में अमेरिकी ने 21 जून B-2 बॉम्बर से हमला कर ईरान के फोर्डो, नतांज और इस्फहान न्यूक्लियर साइट्स को तबाह करने का दावा किया था।

ईरान ने जवाबी कार्रवाई में कतर स्थित एक अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइल हमले किए। बाद में, 24 जून को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इजराइल-ईरान के बीच सीजफायर की घोषणा की, जिससे 12 दिनों से चल रहा संघर्ष समाप्त हो गया।

ईरान के धर्मगुरु ने ट्रम्प के खिलाफ फतवा जारी किया था

ईरान के सबसे सीनियर शिया धर्मगुरु ग्रैंड अयातुल्ला नासिर मकारिम शिराजी ने 30 जून को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ एक धार्मिक फतवा जारी किया था।

उन्होंने इन दोनों नेताओं को अल्लाह का दुश्मन बताया। साथ ही दुनिया भर के मुसलमानों से कहा है कि वे एकजुट होकर इन नेताओं को ईरान पर हमले के लिए पछताने के लिए मजबूर करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.