अफगानिस्तान पर लगे बेईमानी के आरोप, क्या कोच ट्रॉट के इशारे पर जानबूझकर गिरे गुलबदीन नईब

Updated on 25-06-2024 02:39 PM
किंग्सटाउन: अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को सुपर-8 राउंड के आखिरी मैच में डकवर्थ लुईस प्रणाली से आठ विकेट से हराकर न सिर्फ पहली बार विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई बल्कि ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज को भी टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। ये मुकाबला लो स्कोर, बार-बार होती बारिश, डकवर्थ लुईस, जीत के बाद पागलों सा जश्न, खुशी के आंसू के अलावा फेक हैमस्ट्रिंग इंजरी के लिए भी याद किया जाएगा। जिसे लेकर अब भारी विवाद भी हो रहा है। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की खेल भावना पर सवाल उठाए जा रहे हैं। गुलबदीन नईब और कोच जॉनाथन ट्रॉट पर बेईमानी के आरोप लग रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सेंट विेंसेंट के अर्नोस वेले ग्राउंड,पर खेले गए मैच में बार-बार बारिश के चलते मैच रोकना पड़ रहा था। 12वें ओवर के दौरान जब एकबार फिर बारिश शुरू हुई तो डगआउट में मौजूद अफगानिस्तान के हेड कोच जोनाथन ट्रॉट ने अपने खिलाड़ियों को खेल धीमा करने का निर्देश दिया। दिलचस्प बात यह रही कि तभी कैमरा स्लिप में खड़े गुलबदीन नईब पर फोकस हुआ वह अपनी हैमस्ट्रिंग पकड़कर नीचे गिर गए। इसी बीच जैसे ही बारिश ने गति पकड़ी तो ग्राउंड क्रू मैदान कवर करने दौड़ पड़ा। उस समय डीएलएस पद्धति के अनुसार अफगानिस्तान दो रन से आगे था। अगर यहां मैच खराब मौसम के चलते दोबारा शुरू नहीं हो पाता तो अफगानिस्तान को विजेता घोषित कर दिया जाता। सोशल मीडिया पर यूजर्स आरोप लगा रहे हैं कि गुलबदीन नईब ने डीएलएस पर बांग्लादेश की जीत को रोकने के लिए ऐसा किया

सिर्फ ब्रायन लारा ने लगाया था दांव
दो महीने पहले ही ब्रायन लारा ने अफगानिस्तान के टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना जताई थी तो कइयों को हैरानी हुई, लेकिन यह करिश्मा कर दिखाने वाली टीम के कप्तान राशिद खान ने उनसे वादा किया था कि वह उनके भरोसे पर खरे उतरकर दिखाएंगे। और ऐसा ही हुआ। काबुलीवाला की कहानी वाले युद्ध से जर्जर इस देश की यह कामयाबी अब क्रिकेट की किवदंतियों का हिस्सा होगी।
अफगानिस्तान में जश्न का माहौल
तेज गेंदबाज नवीनुल हक और फजलहक फारूकी ने पूरे टूर्नामेंट में नई गेंद से शानदार प्रदर्शन किया। बारिश के कारण खेल कई बार रोका गया। कप्तान ने कहा कि अफगानिस्तान में जश्न का माहौल होगा। उन्होंने कहा, 'यह हमारे लिए भी बड़ी उपलब्धि है। हमने अंडर 19 स्तर पर यह किया है, लेकिन इस स्तर पर नहीं। मैं बयां नहीं कर सकता कि देश में क्या माहौल होगा। हमें हर हालत में सेमीफाइनल में पहुंचना था ताकि देशवासियों को यह खुशी दे सकें।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.