ईरान जंग के बाद अब गाजा वॉर खत्म करेंगे ट्रम्प:बोले- एक हफ्ते के भीतर सीजफायर संभव

Updated on 28-06-2025 02:12 PM

ईरान जंग रुकवाने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गाजा में इजराइल और हमास के बीच युद्ध खत्म करवाने के संकेत दिए हैं। उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'हमें लगता है कि अगले हफ्ते के भीतर सीजफायर हो जाएगा।'

ट्रम्प ने व्हाइट हाउस स्थित अपने ऑफिस ओवल ऑफिस में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, 'मैंने सीजफायर कराने की कोशिश में शामिल कुछ लोगों से बात की है। मुझे लगता है कि यह बहुत करीब है।' हालांकि ट्रम्प ने यह नहीं बताया कि उन्होंने किससे बात की है।

इसके साथ अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाने का भी क्रेडिट लिया। उन्होंने कहा, 'मैंने अपने अधिकारियों से दोनों देशों के साथ सभी समझौते रद्द करने के लिए कहकर भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध को रोक दिया था।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा, 'सभी ने देखा कि भारत-पाकिस्तान एक बड़ी जंग के कगार पर थे। दोनों के पास परमाणु ताकत है। मैंने दोनों को धमकी दी कि अगर जंग नहीं रुकी तो अमेरिका दिल्ली और इस्लामाबाद के साथ व्यापार नहीं करेगा। तब जाकर दोनों लड़ाई रोकने के लिए राजी हुए।'

10 मई को भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर हुआ था

भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक एकदूसरे पर ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद 10 मई को सीजफायर हुआ था। ट्रम्प ने सबसे पहले अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी थी। तब से वे 15 बार से ज्यादा बार भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष खत्म कराने का दावा कर चुके हैं।

हालांकि, भारत लगातार यह कहता रहा है कि सीजफायर पर सहमति भारत-पाकिस्तान के सेनाओं के सैन्य संचालन महानिदेशकों (DGMO) के बीच सीधी बातचीत के बाद हुई थी। हालांकि, पाकिस्तान ने कई बार राष्ट्रपति ट्रम्प को सीजफायर का क्रेडिट दिया है।

पिछले हफ्ते PM मोदी ने ट्रम्प के साथ लगभग 35 मिनट फोन कॉल पर बात की की। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि मोदी ने ट्रम्प से कहा कि भारत तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को कभी स्वीकार नहीं करेगा और सीजफायर को लेकर पाकिस्तान की तरफ से पहल की गई थी।

गाजा में 21 महीने से जंग, 56 हजार फिलिस्तीनियों की मौत

हमास-इजराइल के बीच 21 महीने से संघर्ष जारी है। हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हमला कर दिया था। इजराइली आंकड़ों के अनुसार, इस हमले में 1,200 लोग मारे गए और 251 बंधक बनाए गए थे।

हमास ने यह हमला इजराइल के कब्जे, गाजा की नाकाबंदी और हजारों फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई की मांग के लिए किया था। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि 7 अक्टूबर के बाद इजराइल के सैन्य हमले में 56,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.