पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद इंदौर-भोपाल में बढ़े अपराध, आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता

Updated on 03-12-2025 05:33 PM

भोपाल। अपराधों पर नकेल कसने के नाम पर इंदौर-भोपाल में लागू की गई पुलिस कमिश्नरी का कानून व्यवस्था पर कोई सकारात्मक असर नजर नहीं आ रहा। सरकार भले ही दावा करे कि पुलिस कमिश्नरी लागू करने के बाद अपराध नियंत्रित हुए हैं, लेकिन वास्तविकता इसके उलट है।पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद दोनों शहरों में अपराध का ग्राफ नीचे आने के बजाय ऊपर चढ़ा है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा राजपुर से कांग्रेस विधायक बाला बच्चन को दिए लिखित उत्तर में सामने आई है।इंदौर में अपराध की स्थिति अपराध पुलिस कमिश्नरी लागू होने के दो वर्ष पूर्व दिसंबर 2019 से नवंबर 2020 तक पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद दिसंबर 22 से अब तक चोरी 1106 2490 वाहन चोरी 5907 12181 लूट 125 536 डकैती 8 8 हत्या 122 265

महिलाओं पर अत्याचार

इंदौर में 30, भोपाल में 20% की बढ़ोतरी पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद महिला अत्याचार के मामले में इंदौर और भोपाल दोनों जगह बढ़ोतरी हुई है। इंदौर में यह बढ़ोतरी 30 प्रतिशत के लगभग है तो भोपाल में 20 प्रतिशत। इंदौर में पुलिस कमिश्नरी लागू होने के पहले के दो वर्ष में महिलाओं पर अत्याचार के मामले दर्ज हुए 2952 थे, लेकिन पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद चार वर्ष में महिलाओं पर अत्याचार के 7569 प्रकरण दर्ज हुए। इसी तरह भोपाल में पुलिस कमिश्नरी लागू होने के पहले के दो वर्ष में यह संख्या 4530 थी लेकिन पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद चार वर्ष में 10794 प्रकरण दर्ज हुए।

भोपाल में अपराध की स्थिति अपराध पुलिस कमिश्नरी लागू होने के दो वर्ष पूर्व दिसंबर 2019 से नवंबर 2020 तक पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद दिसंबर 22 से अब तक चोरी 1704 4141 वाहन चोरी 2426 6465 लूट 79 205 डकैती 01 02 हत्या 92 179 इंदौर-भोपाल में आठ सौ से ज्यादा आरोपित फरार विधानसभा पटल पर रखी गई जानकारी के अनुसार, इंदौर-भोपाल में आठ सौ से ज्यादा आरोपित फरार चल रहे हैं। इनमें से 474 आरोपित इंदौर और 328 आरोपित भोपाल के हैं। इसी तरह करीब साढ़े सात सौ से ज्यादा मामलों में पुलिस ने चालान ही पेश नहीं किया। इनमें से इंदौर में 474 और 277 मामले भोपाल में दर्ज हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.