राफा पर हुए इजराइली हमले के बाद टीवी एक्टर्स का फूटा गुस्सा, रो पड़ीं आयशा खान तो श्वेता तिवारी-जन्नत जुबैर ने किया रिएक्ट
Updated on
29-05-2024 03:03 PM
मई महीने के शुरुआती दिनों में ही गाजा पट्टी में हमास के आखिरी गढ़ कहे जाने वाले राफा के शरणार्थी शिविर पर इजराइली सेना एक बड़ी एयरस्ट्राइक की थी। इस बमबारी में 35 से ज्यादा फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर 'ऑल आईज ऑन राफा' ट्रेंड होने लगा। ये कैंपेन युद्ध को लेकर एक जागरुकता फैलाने के लिए शुरू किया गया है, जिसमें आप लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। टीवी जगत के सितारों ने भी इस पर रिएक्ट किया है।
जन्नत जुबैर, पंखुड़ी अवस्थी, श्वेता तिवारी, आयशा खान, मिस्टर फैसू, गौहर खान, हिना खान, गौतम रोडे समेत अन्य ने इंस्टाग्राम पर इस कैंपेन के तहत अपना सपोर्ट जताया है। इजरायल प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी सेना की तरफ से हुई गलती को माना है। उनका कहना है कि हमास परिसर को निशाना बनाया गया था। लेकिन निर्दोष लोगों को हुए नुकसान पहुंचा और दुखद घटना घटी।
श्वेता तिवारी से लेकर आयशा खान ने किया रिएक्ट
अब आयशा खान ने शहर में हाल ही में हुई गोलीबारी के बारे में बात करते हुए रोते हुए एक वीडियो बनाया, जबकि पंखुड़ी, हिना और अन्य लोगों ने वहाँ बेहतरी की कामना करते हुए छोटे-छोटे नोट लिखे। पंखुड़ी ने लिखा, 'यह दुखद है! इंसानियत दांव पर है! दुख की बात है कि इतनी सारी आवाजों को सुना नहीं जा रहा। और हिंसा के अपराधियों पर कोई असर नहीं। शर्म की बात है!' दिशा परमार ने लिखा, 'यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाला है!! कोई इतना क्रूर कैसे हो सकता है!'
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…