एअर इंडिया ने फेयर लॉक फीचर पेश किया:ग्राहक 48 घंटों के लिए किराया लॉक कर सकेंगे

Updated on 05-06-2024 02:12 PM

टाटा ग्रुप की एयलाइन एयर इंडिया ने बुधवार को 'फेयर लॉक' फीचर पेश किया। इसके जरिए ग्राहक 48 घंटों के लिए उनकी ओर से सिलेक्ट किए गए किराए को लॉक कर सकेंगे। हालांकि, इसके लिए उन्हें 500 से 1500 रुपए देने होंगे।

एयरलाइन ने आधिकारिक बयान में कहा, इससे ग्राहकों को किराए में अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव से बचने में मदद मिलेगी। सर्विस की बुकिंग की तारीख से कम से कम 10 दिन दूर के फ्लाइट ऑप्शन के लिए ही ये सर्विस उपलब्ध है।

इस सुविधा के लिए ग्राहकों को अपना पसंदीदा फ्लाइट ऑप्शन चुनना होगा और बुकिंग फ्लो में फेयर लॉक ऑप्शन सिलेक्ट करना होगा। इसके बाद नॉन-रिफंडेबल फीस देनी होगी। ग्राहक बाद में 'मैनेज बुकिंग' ऑप्शन से अपनी बुकिंग पर लौट सकते हैं।

फेयर लॉक फीचर से जुड़ी तीन बड़ी बातें:

एअर इंडिया की वेबसाइट के अनुसार फेयर लॉक पीरियड के दौरान बुकिंग में कोई मॉडिफिकेशन नहीं हो सकता।

एअर इंडिया की वेबसाइट के माध्यम से बुक की गई एअर इंडिया की उड़ानों के लिए ही फेयर लॉक लागू होगा।

फेयर लॉक के लिए दी गई फीस नॉन रिफंडेबल है और इसे फ्लाइट किराए में एडजस्ट नहीं किया जा सकता है।

बदलाव के दौर से गुजर रही एयरलाइन
एअर इंडिया बदलाव के दौर से गुजर रही है। कंपनी ने पिछले साल अगस्त में नया लोगो और लिवरी अनवील की थी। इसके बाद अक्टूबर-2023 में एअर इंडिया एक्सप्रेस का नया लुक दिखाया था। फिर कंपनी ने दिसंबर-2023 में अपने कर्मचारियों का ड्रेस कोड बदला था।

एअर इंडिया ने घरेलू उड़ानों के लिए अपनी बैगेज पॉलिसी में भी बदलाव किया था। कंपनी की डोमेस्टिक फ्लाइट में न्यूनतम किराए वाली कैटेगरी में अब एक पैसेंजर 15 KG तक का सामान ही ले जा सकते है। पहले केबिन में 20 KG तक का सामान ले जाने की लिमिट थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
 13 March 2026
नई दिल्लीः बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने गुरुवार को निवेशकों की मृत्यु के बाद उनके शेयरों और निवेश को वारिसों के नाम ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रस्ताव…
 13 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी संघर्ष बढ़ गया है। इसके चलते भारत और चीन समेत कई एशियाई देशों को होने वाली तेल और गैस की सप्लाई…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंस्ट्रीज अमेरिका में बनने वाली ऑयल रिफाइनरी में निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका दावा किया है। इसके लिउ उन्होंने रिलायंस को…
Advt.