अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' का हाल बुरा, 8वें दिन 8 करोड़ भी नहीं कमा सके 7 सुपरस्‍टार्स

Updated on 09-11-2024 02:43 PM
अजय देवगन की मल्‍टीस्‍टारर 'सिंघम अगेन' का हाल बुरा है। दिवाली के मौके पर किसी धमाके की तरह बॉक्‍स ऑफिस पर रिलीज हुई यह एक्‍शन फिल्‍म अब ढलती जा रही है। आलम ये है कि पहले दिन 43.50 करोड़ कमाने वाली ये फिल्‍म रिलीज के 8वें दिन 8 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है। हालांकि, आगे दूसरे वीकेंड में कमाई में उछाल जरूर आएगा और उम्‍मीद है कि ये देश में 200 करोड़ क्‍लब में भी पहुंच जाएगी। लेकिन उसके बाद सोमवार से यह 3-5 करोड़ रुपये के आसपास कमाई करती हुई नजर आ रही है।

रोहित शेट्टी के 'कॉप यूनिवर्स' की यह 5वीं फिल्‍म है। 'सिंघम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्‍म है। 'सिंघम अगेन' की फेस वैल्‍यू जबरदस्‍त है। फिल्‍म में अजय देवगन, करीना कपूर, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर जैसे 7-7 सुपरस्‍टार हैं। नाम मात्र के लिए ही सही सलमान खान का कैमियो भी है। लेकिन इतनी बड़ी फ्रेंचाइजी और इस कदर स्‍टार पावर के बावजूद फिल्‍म का यह हाल दर्दनाक है।

'सिंघम अगेन' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 8


sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'सिंघम अगेन' ने शुक्रवार को रिलीज के 8वें दिन सिर्फ 7.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। एक दिन पहले गुरुवार को इसने 8.75 करोड़ रुपये कमाए थे। उससे पहले बुधवार को 10.50 करोड़, मंगलवार को 14.00 करोड़, सोमवार को 18.00 करोड़, रविवार को 35.75 करोड़ और शनिवार को रिलीज के दूसरे दिन 42.50 करोड़। अब यदि इस गिरती हुई कमाई के ग्राफ को देखें तो साफ है कि दिवाली इफेक्‍ट खत्‍म होते ही सोमवार से इसकी हालत पस्‍त है। फिल्‍म का का 8 दिनों का टोटल कलेक्‍शन 180.50 करोड़ रुपये है।

ऐसे तो दूसरे हफ्ते में 30-40 करोड़ ही कमा पाएगी 'सिंघम अगेन'


'सिंघम अगेन' की सबसे बड़ी चिंता यह है कि इसका बजट 400 करोड़ रुपये है। ऐसे में इस फिल्‍म को हिट होने के लिए देश में कम से कम 425-430 करोड़ रुपये की कमाई करनी होगी। अपने पहले हफ्ते में रोहित शेट्टी की इस फिल्‍म ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 173.00 करोड़ रुपये कमाए हैं। लेकिन यदि यही हाल रहा तो अपने दूसरे हफ्ते में यह 30-40 करोड़ रुपये से अध‍िक नहीं कमा पाएगी।

'सिंघम अगेन' वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन डे 8


वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन में भी 'सिंघम अगेन' का हाल बहुत अच्‍छा नहीं है। 8 दिनों में इसने ग्‍लोबल बॉक्‍स ऑफिस पर करीब 275 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है। जरूरत यह है कि यह वीकेंड में ना सिर्फ बढ़‍िया कारोबार करे, बल्‍क‍ि उसके बाद सोमवार से कलेक्‍शन पर मजबूत पकड़ भी बनाए। लेकिन यदि ऐसा नहीं होता है, तो 'सिंघम अगेन' का हाल भी हालिया रिलीज जूनियर एनटीआर की 'देवरा' और रजनीकांत की 'वेट्टैयन' जैसा होगा, जिन्‍होंने पहले हफ्ते में फैन फॉलोइंग के बूते तो तगड़ी कमाई की, लेकिन अपने भारी-भरकम बजट के कारण उसके बाद बुरी तरह पिट गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.