अगर आप अगले दो से तीन दिनों राजस्थान ट्रेन से यात्रा करने जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के गांधीनगर-जयपुर-कनकपुरा खंड में स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के कारण भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली दो ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इसके अलावा दो ट्रेनों को आंशिक निरस्त भी किया गया है। इसमें जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस, भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस और अजमेर-जबलपुर एक्सप्रेस शामिल है।
- 14813 (जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस) अपने प्रारंभिक स्टेशन से 21 जुलाई को निरस्त रहेगी।
- 14814 (भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस) अपने प्रारंभिक स्टेशन से 22 जुलाई को निरस्त रहेगी।
- 12181 (जबलपुर-अजमेर एक्सप्रेस) 20 जुलाई को दुर्गापुरा पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी और दुर्गापुरा-अजमेर के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।
- 12182 (अजमेर-जबलपुर एक्सप्रेस) 21 जुलाई को दुर्गापुरा से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी और अजमेर-दुर्गापुरा के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।
- 19712 (भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस) 20 जुलाई को अस्थायी रूप से खातीपुरा तक जाएगी।