भारत की 'सूर्या' मिसाइल से अमेरिका और यूरोप को डरने की जरूरत... पाकिस्तानी रक्षा विशेषज्ञ का बड़ा दावा, बताई ताकत

Updated on 11-11-2024 01:50 PM
इस्लामाबाद: भारत की मिसाइल क्षमता का लोहा दुनिया मानती है। भारत के पास स्वदेशी निर्मित अंतरमहाद्वीपीय मिसाइलें हैं जो पूरे एशिया और यूरोप के हिस्सों तक को निशाना बना सकती है। इस बीच एक पाकिस्तानी रक्षा विशेषज्ञ ने दावा किया है कि भारत एक नई मिसाइल तैयार कर रहा है, जो पश्चिमी देशों अमेरिका और ब्रिटेन तक को निशाना बना सकती है। इस्लामाबाद की कायद-ए-आजम यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स एंड इंटरनेशल रिलेशंस में रक्षा विश्लेषक प्रोफेसर जफर नवाज जसपाल ने कहा है कि भारत 'सूर्या' नाम की अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) विकसित कर रहा है।

सूर्या मिसाइल की रेंज


वर्ल्ड इको न्यूज से बात करते हुए प्रोफेसर जसपाल ने दावा किया कि प्रस्तावित सूर्या ICBM की रेंज 10,000 से 12,000 किलोमीटर होगी, जिसका मतलब है कि अमेरिका भी भारत की मिसाइल सीमा के भीतर होगा। जसपाल ने यह भी कहा कि इस तरह की मिसाइल का विकास इस्लामाबाद से ज्यादा वॉशिंगटन, यूरोप और रूस के लिए चिंता का विषय होना चाहिए क्योंकि भारत के मौजूद वर्तमान मिसाइलें ही पाकिस्तान में कहीं भी निशाना बना सकती हैं।

सूर्या मिसाइल पर भारत का क्या है कहना?


यहां ध्यान देना जरूरी है कि भारत के डीआरडीओ ने लगातार इस बात से इनकार किया है कि वह किसी सूर्या ICBM प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। डीआरडीओ अधिकारियों कि पछले बयानों में ये स्पष्ट किया गया है कि भारत का फोकस रणनीतिक आवश्यकताओं के अनुसार अपनी रक्षात्मक क्षमता को बढ़ाना है। इसमें वर्तमान अग्नि सीरीज की मिसाइलों से ज्यादा दूरी तक मार करने वाले किसी आईसीबीएम प्रोजेक्ट का जिक्र नहीं है।

भारत के पास अभी है अग्नि-V


भारत के हथियार भंडार में वर्तमान में अग्नि-V सबसे उन्नत मिसाइल है। इसकी रेंज लगभग 5500 से 6000 किलोमीटर है, जो इसे पूरे एशिया और यूरोप के कई हिस्सों तक निशाना बनाने की क्षमता देती है। अग्नि-वी परियोजना को भारत की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए बनाया गया है। इसे खासतौर पर चीन के खिलाफ तैयारियों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.