
भोपाल। भोपाल में गैस त्रासदी की वर्षगांठ पर भारत टाकीज ब्रिज से यूनियन कार्बाइड तक रैली निकाली जा रही थी। रैली में डाउ (डीओडब्ल्यू) कंपनी के पुतले के साथ राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ का पुतला भी रखा। यूनियन कार्बाइड में दोनों पुतलों को जलाने की तैयारी थी। पुलिस ने देखा तो रैली के महज 10 मीटर दूर पर ही रोक दिया और पुतला जब्त किया। हिंदू संगठनों ने इसका भारी विरोध जताया।