गीत-संगीत की लय के साथ मतदान के महत्व पर एक शाम वोटर्स के नाम

Updated on 01-05-2024 04:55 PM
कोरिया। जिला स्वीप समिति द्वारा आयोजित एक शाम वोटर्स के नाम कार्यक्रम में गीत, संगीत के माध्यम से मतदाताओं को 7 मई को होने वाले मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया गया।

बैकुंठपुर शहर से बड़ी सँख्या में इस कार्यक्रम को सुनने, देखने पहुंचे थे। सभी ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि जब निर्वाचन आयोग हम मतदाताओं के लिए इतना कुछ कर रहे हैं तो हम भी अपने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान अवश्य करेंगे, वहाँ उपस्थित मतदाताओं ने मतदान करने का संकल्प भी लिए।

कलेक्टर जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह ने कहा स्वीप संध्या का बहुत सुंदर आयोजन जिला स्वीप समिति कोरिया द्वारा किया गया है। वास्तव में हर एक वोट बहुत महत्व है। उन्होंने बताया कि विगत दो विधानसभा चुनाव में जिले में मतदान प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिसके लिए निर्वाचन आयोग ने कोरिया जिले को बधाई प्रेषित की गई। कलेक्टर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के साथ एक बार फिर इस निर्वाचन में अपनी जगह शीर्ष पर बनाएंगे। सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि एक-एक वोट का महत्व है, इसलिए सभी लोग 7 मई को जरूर मतदान करने पहुंचे।

सीईओ जिला पंचायत डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि स्वीप संध्या में बहुत ही रचनात्मक तरीके से विभिन्न वोटर हेल्पलाइन एप्लीकेशन के बारे में जानकारी दी गई। एंड्रॉयड स्मार्टफोन के माध्यम से मतदाता को सी विजिल, केवाईसी जैसे एप का इस्तेमाल कर कार्यालयों के चक्कर लगाने से बच सकते हैं। उन्होंने आम लोगों से कहा कि स्वयं मतदान करें और अपने आसपास के मतदाताओं को अपने साथ लेकर मतदान के लिए जरूर जाएं।

जिला प्रशासन द्वारा किए गए इस तरह के अनूठी पहल को शहरवासियों ने सराहा है और 7 मई को होने वाले मतदान प्रतिशत में इज़ाफ़ा होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत इंदिरा पार्क, बैकुंठपुर में आयोजित एक शाम वोटर्स के नाम कार्यक्रम में अपर कलेक्टर अरुण कुमार मरकाम, शहर के गणमान्य नागरिक, पत्रकार व विभिन्न विभागों व निर्वाचन कार्य से सम्बद्ध अधिकारी, कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.