अनन्या पांडे हर हफ्ते उतारती हैं अपनी नजर, मिर्ची झोंक देखती हैं जली या नहीं, मां को भी काले टीके पर विश्वास

Updated on 05-10-2024 01:16 PM
प्राइम वीडियो के 'कॉल मी बे' में तहलका मचाने के बाद, अनन्या पांडे अब नेटफ्लिक्स के CTRL में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस फिल्म के प्रचार में व्यस्त हैं और यह इसमें कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं कि यह सफल हो। हाल ही में एक प्रमोशनल वीडियो में उन्होंने खुलासा किया कि वह बुराई से बचने के लिए हर हफ्ते अपनी 'नजर' उतरवाती हैं। अनन्या पांडे ने इसका नुस्खा भी बताया कि वो क्या करती हैं।

नेटफ्लिक्स इंडिया यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में Ananya Panday ने कहा, 'मैं हर हफ्ते अपना नजर उतरवाती हूं। मेरे घर की हेल्पर मिर्ची वाला काम करती हैं। क्या आप मिर्ची वाली बात जानते हैं? तो, अगर इसमें बहुत ज्यादा खांसी आ रही है तो इसका मतलब है कि आपको नजर लग गई है। अगर मिर्ची ज्यादा जलती है तो आपको नजर लगती है।'

अनन्या पांडे उतारती हैं नजर


उन्होंने आगे कहा, 'मैं इसके पीछे के साइंस को नहीं जानती। मेरी मां ने मेरे यहां आने से पहले मेरे कान के पीछे दो काले टीके लगा दिए थे। हर कोई सोचता है कि मैं नहाती नहीं हूं या मेरे कान के पीछे कुछ गंदा सा है लेकिन मेरी मां इसे बार-बार करती रहती हैं।'

CTRL कैसी फिल्म है?


जहां तक CTRL की बात है, ट्रेलर में अनन्या पांडे को नैला अवस्थी के रोल में दिखाया गया है, जो AI पर बेस्ड फिल्म है। लेकिन कहानी में नया मोड़ तब आता है जब उनकी जोड़ी टूट जाती है। विक्रमादित्य मोटवानी के डायरेक्शन में बनी CTRL इस सवाल की जांच करती है कि एक ऐसी दुनिया में जहां डेटा पावर है, हमें अपना कितना हिस्सा ऑनलाइन शेयर करना चाहिए और जब हम उस जानकारी पर कंट्रोल खो देते हैं तो क्या होता है?

अनन्या पांडे का CTRL में रोल


अनन्या पांडे ने नैला के रोल के बारे में कहा, 'मेरा किरदार नैला हम में से ही बाकियों की तरह है। वह टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया वाली दुनिया में फंस गई है। CTRL यह पता लगाता है कि हम अपनी ऑनलाइन और रियल लाइफ में कौन हैं और इसके बीच की बारीक लाइन को कैसे पार करते हैं। विक्रम सर और निखिल सर के साथ काम करना एक बड़ी बात रही है और मैं नैला और एलन के बीच का रिश्ता देखने के लिए एक्साइटेड हूं।'


कहां देखें फिल्म?


फिल्म फिलहाल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.