अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए एक और बुरी खबर, एक्टर ने ठुकराई एटली की फिल्म! अब सलमान खान संग मचेगा धमाल?
Updated on
17-06-2024 04:38 PM
अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए एक और बुरी खबर है! जी हां, पहले ही जहां 'पुष्पा 2' की रिलीज एक बार फिर से पोस्टपोन होने की चर्चा है, वहीं अब खबर है कि एक्टर ने 'जवान' फेम डायरेक्टर एटली की फिल्म ठुकरा दी है। यह खबर ऐसे समय में आई है, जब पिछले दिनों ऐसी चर्चा थी कि शाहरुख खान के साथ ब्लॉकबस्टर देने वाले एटली अब सलमान खान संग फिल्म करेंगे। हालांकि, अरबाज खान ने इन कयासों पर विराम लगा दिया था। लेकिन अब अल्लू अर्जुन के फिल्म को ठुकराने के बाद फिर से चर्चा चल पड़ी है कि बहुत संभव है कि यह फिल्म अब सलमान खान करेंगे।
'पीपिंगमून' की रिपोर्ट के मुताबिक, अल्लू अर्जुन और एटली कुमार की बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और तमिल फिल्मेकर एटली की जोड़ी फिलहाल नहीं बन रही है। यह खबर ऐसे समय में आई है जब 'पुष्पा: द रूल' का पोस्टपोन होना लगभग तय हो चुका है। 'पुष्पा 2' पहले 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन बताया जाता है कि यह फिल्म अभी तक बनकर तैयार नहीं हुई है। लिहाजा, इसे पोस्टपोन किया जा रहा है और अब यह दिवाली के मौके पर आएगी।
'जवान' के बाद एक और एक्शन फिल्म बना रहे हैं एटली
'जवान' की तरह ही एटली की यह अपकमिंग फिल्म भी एक्शन एंटरटेनर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों के बीच निश्चित रूप से बातचीत चल रही थी। लेकिन यह बात किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पाई। बताया जाता है कि एटली अभी भी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। वह इस स्क्रिप्ट को लेकर पहले सलमान खान के पास पहुंचे थे। लेकिन वहां से कोई खास रेस्पॉन्स नहीं मिलने के बाद यह अल्लू अर्जुन की झोली में पहुंची थी। फैंस भी खासे खुश थे कि अल्लू अर्जुन और एटली एकसाथ आते हैं तो सिनेमाघरों में एक और ब्लॉकबस्टर तय है।
क्या 80 करोड़ की फीस के कारण नहीं बनी बात?
दक्षिण भारतीय मीडिया में ऐसी अफवाहें चल रही हैं कि यह बातचीत अल्लू अर्जुन की फीस के कारण रुकी है। इसमें कहा गया है कि 'पुष्पा' एक्टर ने फिल्म के लिए 80 करोड़ रुपये की फीस मांगी थी। हालांकि, नई रिपोर्ट में इसे खारिज किया गया है। अब कहा जा रहा है कि एटली और अल्लू अर्जुन एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। दोनों इस प्रोजेक्ट पर सिर्फ इसलिए साथ नहीं आ पाए हैं कि कुछ चीजों को लेकर दोनों की पसंद मेल नहीं खाती है।
अब फिर से सलमान खान के पास पहुंचे एटली!
दरअसल, एटली पहले स्क्रिप्ट फाइनल करने में जुटे हैं। ऐसे में फिल्म कब शुरू होगी और कब रिलीज होगी, इसकी कोई समयसीमा अभी तय नहीं है। हालांकि, समझा यही जा रहा है कि यह अगले साल की पहली तिमाही में फ्लोर पर आ जाएगी। अल्लू अर्जुन के फिल्म ठुकराने के बाद अब एक बार फिर से एटली की नजर सलमान खान पर है। लेकिन वहां भी बातचीत शुरुआती चरण में है।
अल्लू अर्जुन ने ठुकराया था 'जवान' में कैमियो
मजेदार बात यह है कि शाहरुख खान की 'जवान' के वक्त भी ऐसी चर्चा चली थी कि एटली ने फिल्म में अल्लू अर्जुन को कैमियो रोल ऑफर किया है। लेकिन तब भी अल्लू ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था, क्योंकि तब वो 'पुष्पा 2: द रूल' की शूटिंग में व्यस्त थे। फिर यह रोल संजय दत्त को मिला। फिल्म के आखिर में संजय दत्त की एंट्री पर ना सिर्फ खूब तालियां बजीं, बल्कि यदि आगे 'जवान 2' बनती है तो इसमें संजय दत्त का किरदार भी अहम रहने वाला है।
एटली के बैनर तले बनी 'बेबी जॉन' होगी रिलीज
'जवान' के बाद एटली की अगली फिल्म का बॉलीवुड को भी बेसब्री से भी इंतजार है। साथ ही अल्लू अर्जुन के फैंस भी यह जानना चाहते हैं कि 'पुष्पा 2' के बाद एक्टर का अगला प्रोजेक्ट क्या होगा। बहरहाल, इस बीच एटली के डायरेक्शन में ना सही, लेकिन उनके बैनर तले बनी वरुण धवन की 'बेबी जॉन' जरूर इसी साल रिलीज होने वाली है।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…