भोपाल में एक और बीएलओ निलंबित

Updated on 26-11-2025 01:22 PM

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) में पीछे चल रहे भोपाल ने रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार रात तक जिले की सभी 7 विधानसभा में 44% डिजिटलाइजेशन हो चुका है। इनमें बैरसिया विधानसभा में डिजिटलाइजेशन का काम सबसे ज्यादा 76% हुआ। इधर, कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने एक बीएलओ को सस्पेंड कर दिया।

डिजिटलाइजेशन बढ़ाने के लिए अब सहायक रिटर्निंग अधिकारी यानी, एसडीएम नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। गोविंदपुरा एसडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता ने भी नया प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि नरेला विधानसभा में नारायण श्री होम्योपैथिक कॉलेज के कई बच्चों ने वॉलिंटियर्स के रूप में इस काम में भागीदारी की है।

दरअसल, अशोका गार्डन से 80 फीट रोड, पुष्पा नगर-रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर-1 तक करीब 30 बीएलओ काम में लगे हैं। इनमें से 14 बीएलओ ऐसे हैं, जिनका काम कम हुआ है। इसलिए इनके साथ कॉलेज के 5-5 बच्चों की टीम बुधवार से मैदान में उतरेगी और बीएलओ की फॉर्म का डिजिटलाइजेशन करेगी।

एक दिन में 7% बढ़ा काम बता दें कि सात विधानसभा सीटों में 21 लाख 25 हजार 908 वोटर हैं। इनमें से 20.91 लाख फॉर्म बांटे जा चुके हैं। 19 नवंबर तक की स्थिति में फॉर्म की वापसी का प्रतिशत 7.37 ही था। सोमवार सुबह तक की स्थिति में यह 37% पहुंच गया। वहीं, अगले ही दिन मंगलवार को 7% की बढ़ोतरी के बाद यह 44% हो गया। अगले 10 दिन में सभी फॉर्म को डिजिटलाइज करने का टारगेट है।

आंकड़ों के अनुसार, बैरसिया में 76%, भोपाल उत्तर में 42.5%, नरेला में 38%, भोपाल दक्षिण-पश्चिम में 34%, भोपाल मध्य में 34%, गोविंदपुरा में 35.6% और हुजूर में 48% डिजिटलाइजेशन का काम हुआ है।

बीएलओ ने लापरवाही की, इसलिए कार्रवाई कलेक्टर ने भोपाल दक्षिण-पश्चिम के बीएलओ अजीत सिंह बुंदेला को अपने दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया। बुंदेला निर्धारित समय सीमा में मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों को पूरा करने में विफल रहे। कार्य में उदासीनता, फील्ड में अनुपस्थित रहने और प्रगति न लाने को आयोग के निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन माना गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.