पीडिया मुठभेड़ में मारे गए लोगों में 2 को छोड़ कोई माओवादी नहीं : कांग्रेस

Updated on 25-05-2024 06:57 PM

रायपुर। बीजापुर जिले के पीड़िया में हुई मुठभेड़ पर लगातार सवाल उठा रही कांग्रेस ने यहां से भेजे गए कांग्रेस विधायकों और बस्तर के नेताओं के जांज दल की रिपोर्ट शनिवार को सार्वजनिक कर दी है। कांग्रेस ने पीड़िया मुठभेड़ की जांच के लिए जो टीम बनाई थी, उनमें संयोजक संतराम नेताम के साथ विधायक इन्द्रशाह मंडावी, विक्रम मंडावी, जनकलाल ध्रुव, सावित्री मंडावी, रजनू नेताम, शंकर कुडियम एवं छविन्द्र कर्मा को शामिल किया गया था। इस टीम ने 16 मई को पीड़िया जाकर ग्रामीणों से बातचीत की और प्रदेश कांग्रेस कमेटी को रिपोर्ट सौंपी।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में हुई प्रेस कांफ्रेंस में इस रिपोर्ट को रखा, जिसमें ग्रामीणों ने दावा किया है कि जिन 12 माओवादियों के मारे जाने की बात कही जा रही है, इनमें सभी माओवादी नहीं बल्कि पीड़िया और ईतावार के ग्रामीण भी थे। इस रिपोर्ट के आधार पर कांग्रेस ने पीड़िया मुठभेड़ की जांच हाईकोर्ट के जज से करवाने की मांग उठा दी है।



जांच दल का दावा है कि उन्होंने कई पीड़ितों के परिजन से बात की है। इनमें सुक्की कुंजाम, ललिता, अवलम समली, बुधरूराम बारसे, पोदिया और बेदे ने अलग-अलग पूछताछ की। ग्रामीणों ने बताया कि फोर्स ने मुठभेड़ में मारे गए मल्लेपल्ली निवासी बुधू ओयाम, पालनार निवासी कल्लू पुनेम, ईतावार निवासी-लक्खे कुजाम, उण्डा छोटू, उरसा छोटू सुक्कू ताती, चैतु कुंजाम, सुनीता कुजाम, जागो बरसी, पीडिया निवासी सन्नु अवलम, भीमा ओयाम और दुला तामो को माओवादी बताया है। यही नहीं, ईतावार निवासी कुंजाम गुल्ली, लेखा देवी, कुंजाम जिला, कुंजाम बदरू एवं पीडिया निवासी पोयाम नन्दू का नाम भी मुठभेड़ में घायल माओवादियों के तौर पर लिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि मारे गए मल्लेपल्ली निवासी बुधू ओयाम एवं पालनार निवासी कल्लू पूनेम माओवादियों के संघम सदस्य के रूप में काम करते थे, जबकि बाकी मृतक और घायलों का माओवादी गतिविधियों से कोई संबंध नहीं था।


मारे गए लोगों में 2 को छोड़ कोई माओवादी नहींः कांग्रेस
ग्रामीणों से बातचीत के आधार पर कांग्रेस जांच दल इस नतीजे पर पहुंचा है कि मारे गए 12 लोगों में 2 को छोड़कर बाकी सामान्य ग्रामीण थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इस तथ्य के सामने आने के बाद यह जरूरी हो गया है कि इस मुठभेड़ की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की जानी चाहिये। कांग्रेस ने मांग उठाई कि इस मामले की जांच छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के वर्तमान जज से करवाई जानी चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.