असीम मुनीर ने जारी किया NOTAM, एयर डिफेंस एक्टिव, हाई अलर्ट पर तीनों सेनाएं... दिल्ली ब्लास्ट के बाद खौफ में पाकिस्तान

Updated on 11-11-2025 01:40 PM
इस्लामाबाद: दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम हुए भीषण ब्लास्ट के बाद देश में गुस्सा देखा जा रहा है। 9 लोगों की जान लेने वाले इस हादसे की फिलहाल जांच चल रही है। पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद चीजें साफ होंगी कि ब्लास्ट के पीछे कौन हैं। पुलिस ने अभी इस मामले में स्पष्टतौर पर कुछ नहीं कहा है लेकिन इस घटना के बाद पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। असीम मुनीर ने कथित तौर पर सोमवार रात को ही अपनी सेना को अलर्ट कर दिया है। माना जा रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर जैसी कार्रवाई का डर पाकिस्तान में है।

CNN-News18 की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दिल्ली के कार विस्फोट के बाद पाकिस्तान ने अपने सुरक्षा अलर्ट को अभूतपूर्व स्तर तक बढ़ा दिया है।पाकिस्तान ने अपने सभी हवाई अड्डों और एयरफील्ड के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। पाकिस्तान ने भारत की ओर से सैन्य कार्रवाई और सीमा पर तनाव बढ़ने के अंदेशे के चलते ये किया है।

तीनों सेना अलर्ट पर

सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान ने तीनों सेनाओं- थल सेना, नौसेना और वायु सेना के अलावा सशस्त्र बलों को भी हाई अलर्ट पर रखा है। पाकिस्तान की मध्य कमान ने सभी सैन्य शाखाओं को घटनाक्रम पर कड़ी नजर रखने के लिए कहा है। साथ ही भारत की ओर से किसी भी संभावित हमले की स्थिति के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है।पाकिस्तानी वायु सेना को एयर डिफेंस सक्रिय को करने के साथ ही यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है कि अग्रिम ठिकानों से विमान तुरंत उड़ान भर सकें। इसके अलावा 11 नवंबर से 12 नवंबर तक एयरमैन को नोटिस (NOTAM) जारी किया गया है, जो तनावपूर्ण सीमा क्षेत्र में हवाई यातायात प्रतिबंधों और सुरक्षा प्रोटोकॉल में वृद्धि का संकेत देता है।

क्या है डर की वजह

भारत में होने वाले आतंकी हमलों के तार अमूमन पाकिस्तान से जुड़ते रहे हैं। दिल्ली की घटना की भी आतंकी पहलू के लिहाज से जांच की जा रही है। ऐसे में पाकिस्तान को पहलगाम हमले के बाद हुए ऑपरेशन सिंदूर की याद आ रही है। इस साल अप्रैल में पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में हवाई हमले किए थे। भारत ने सीजफायर के बाद साफ किया था कि अगर पाकिस्तान की ओर से फिर कोई आतंकी हमला कराया गया तो उसका कड़ा जवाब दिया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.