पाकिस्तान के 'हिटलर' बन जाएंगे असीम मुनीर, मरते दम तक रहेगा शासन, CDF कैसे पाकिस्तान सेना को कर देगा तहस-नहस?

Updated on 11-11-2025 01:39 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में सेना ही देश को चलाती है और ऐसा दशकों से होता आया है। लेकिन असीम मुनीर ने पुरानी सारी परंपराओं को तोड़ते हुए पाकिस्तान पर सौ फीसदी अधिकार हासिल करने का प्लान तैयार कर लिया है। पाकिस्तान में 'कमांड ऑफ डिफेंस फोर्सेस' यानि CDF बनाया जाने वाला है, जो सेना प्रमुख को असीमित अधिकार देता है। CDF, पाकिस्तानी सेना, पाकिस्तानी नौसेना और पाकिस्तानी वायु सेना में ऑपरेशनल कमान को केंद्रीकृत करेगा।

पाकिस्तान में 27वें संविधान संशोधन के माध्यम से पेश किया गया यह सुधार, संयुक्त चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (CJCSC) के अध्यक्ष की सलाहकार भूमिका को एक ऐसे पद से बदल देगा, जो संयुक्त अभियानों और रणनीतिक योजना पर सीधा अधिकार रखेगा। सीडीएफ सेना की सभी शाखाओं को एकीकृत करने, फैसला लेने की प्रक्रियाओं को एक ही आदमी के अधीन करके, सुरक्षा मुद्दों पर समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होगा। यानि, पाकिस्तान में सेना प्रमुख अपनी मर्जी से हर फैसले ले सकेगा और उसे प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति से सलाह मशविरे की भी जरूरत नहीं होगी।
पाकिस्तान में हर किसी से ऊपर होंगे असीम मुनीर
एक्सपर्ट्स का मानना है कि असीम मुनीर जो कर रहा है, उससे पाकिस्तान का सैन्य ढांचा पूरी तरह से तहस नहस हो जाएगा, क्योंकि उनके पास पाकिस्तान का आजीवन अधिकार रहेगा, मरते दम तक असीम मुनीर को कोई सैन्य प्रमुख के पद से नहीं हटा सकता है। यानि वो पाकिस्तान का हिटलर बन जाएगा। बहुत साधारण शब्दों में समझें तो इस संशोधन के बाद, अब तक सलाहकार भूमिका निभाने वाले चेयरमैन, जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमिटी (CJCSC) का पद प्रभावी रूप से खत्म हो जाएगा और उसकी जगह CDF को सीधा अधिकार हासिल होगा। यानि, नया कमांडर सभी सैन्य शाखाओं के संयुक्त अभियानों, रणनीतिक योजना और सुरक्षा संचालन की एकीकृत निगरानी करेगा। साथ ही, एक नई स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड की भी स्थापना की जाएगी, जो परमाणु और अन्य रणनीतिक संपत्तियों की देखरेख CDF के अधीन करेगी।शहबाज शरीफ की सरकार इस संविधान संशोधन को 'आधुनिक सैन्य ढांचे' के निर्माण के लिए जरूरी कदम बता रहा है, जैसा अमेरिका, कनाडा या कुछ नाटो देशों में है। लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे आर्मी चीफ के पास असीमित अधिकार आ जाएंगे। इसको लेकर सबसे ज्यादा विवाद इस बात को लेकर है कि CDF का पद, सिर्फ सेना प्रमुख के लिए आरक्षित होगा और ये पद सेना प्रमुख के लिए आजीवन रहेगा। यानि असीम मुनीर अब जब तक जिंदा रहेंगे, वो पाकिस्तान का कंट्रोल उनके हाथों रहेगा। इसका मतलब ये भी है कि अब नौसेना या वायुसेना के प्रमुख का भी कोई मतलब नहीं रहेगा। पाकिस्तान के कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस संशोधन के बाद आर्मी चीफ के फैसले को कोई चुनौती नहीं दे सकता है और इससे सैन्य नेतृत्व के भीतर शक्ति-संतुलन के टूटने का खतरा भी बढ़ेगा।
असीम मुनीर के पास पाकिस्तान का एकाधिकार
quwa ब्लॉग में लिखते हुए पाकिस्तान के मिलिट्री एक्सपर्ट बिलाल खान ने लिखा है कि इस संशोधन में यह साफ नहीं किया गया है कि क्या CDF के पास कोई स्थायी स्टाफ, मुख्यालय या औपचारिक योजना प्रक्रिया होगी या नहीं। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि यह पद किसी मजबूत संस्थान के बजाय एक व्यक्ति के ऊपर पूरी तरह से निर्भर हो जाएगा। यानि, असीम मुनीर के पास ही अधिकार होगा कि वो किसे प्रमोशन देते हैं, क्या सैन्य नीति बनाते हैं, किस तरह की रणनीति बनाते हैं और उनका फैसला ही सर्वमान्य होगा। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान को एक "जॉइंट सर्विसेज ऑफिस" जैसे संस्थान की जरूरत है, जो तीनों सेनाओं के बीच कॉर्डिनेशन स्थापित करे, न कि किसी एक आदमी के हाथ में सारे अधिकार दे दिए जाएं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.