किस-कैम विवाद में फंसी एस्ट्रोनॉमर की HR हेड का इस्तीफा:कोल्ड प्ले कॉन्सर्ट में CEO एंडी बायरन के साथ दिखी थी क्रिस्टिन कैबोट

Updated on 25-07-2025 12:45 PM

कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में CEO के साथ रोमांस करती दिखाई देने वाली अमेरिका की टेक कंपनी एस्ट्रोनॉमर की चीफ पीपल ऑफिसर (HR हेड) क्रिस्टिन कैबोट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

इससे पहले कंपनी ने क्रिस्टिन कैबोट को छुट्टी पर भेज दिया था। वीडियो वायरल होने के बाद कंपनी के CEO एंडी बायरन पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं।

एंडी बायरन की जगह कंपनी के को-फाउंडर और चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर पीट डेजॉय को अंतरिम CEO नियुक्त किया गया है। टेक कंपनी ने इस मामले में पूर्व CEO और HR (कैबोट) के बीच अफेयर की जांच भी शुरू कर दी है। कंपनी ने 19 जुलाई को अपने X हैंडल पर यह अपडेट शेयर किया है।

एस्ट्रोनॉमर क्या है और यह क्या करती है?

एस्ट्रोनॉमर एक टेक्नोलॉजी कंपनी है। यह अपाचे एयरफ्लो पर बेस्ड एक डेटा ऑर्केस्ट्रेशन प्लेटफॉर्म है। कंपनी संस्थानों को डेटा प्रोसेसिंग, वर्कफ्लो मैनेजमेंट और डेटा एनालिटिक्स का काम करने में मदद करती है। डेटा प्रोसेसिंग और एनालिटिक्स- यह कंपनी डेटा पाइपलाइन को डिजाइन, मैनेज और स्केल करने में मदद करती है, जिससे डेटा प्रोसेसिंग तेज और सटीक होती है। यह डेटा की मदद से फैसले लेने में मदद करती है।

क्या है पूरा मामला?

18 जुलाई को मशहूर रॉक बैंड कोल्डप्ले के बोस्टन में आयोजित 'म्यूजिक ऑफ द स्फियर्स वर्ल्ड टूर' कॉन्सर्ट में टेक कंपनी एस्ट्रोनॉमर के CEO एंडी बायरन और उनकी कंपनी की चीफ पीपल ऑफिसर क्रिस्टिन कैबोट का वीडियो वायरल हो गया, जिसमें दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब नजर आए।

कॉन्सर्ट में क्या हुआ था? 

बैंड के फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन ने अपनी परफॉर्मेंस के बीच दर्शकों के बीच लोकप्रिय किस कैम सेगमेंट शुरू किया, जिसमें कैमरा भीड़ में मौजूद जोड़ों पर फोकस करता है। जैसे ही कैमरा एंडी बायरन और क्रिस्टिन कैबोट पर रुका, दोनों को एक-दूसरे की बाहों में लिपटे हुए देखा गया।

स्क्रीन पर उनकी तस्वीर आने के बाद दोनों असहज हो गए और चेहरा छिपाने की कोशिश करने लगे। क्रिस मार्टिन ने माहौल हल्का करने के लिए मजाक में कहा, 'अरे, इन दोनों को देखो! या तो इनका अफेयर है या ये बहुत शर्मीले हैं।'

लोगों ने कहा- यह पत्नी के साथ धोखा 

कॉन्सर्ट के तुरंत बाद इस घटना का वीडियो टिकटॉक, रेडिट और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैल गया। कई यूजर्स ने इसे एक गंभीर 'चीटिंग स्कैंडल' कहा, क्योंकि एंडी बायरन की शादी मेगन केरिगन बायरन से हुई है और उनके दो बच्चे हैं। कुछ यूजर्स ने मेगन के प्रति सहानुभूति जताई, जबकि अन्य ने बायरन और कैबोट की इस हरकत को गैर-जिम्मेदार और मूर्खतापूर्ण बताया।

एंडी बायरन और क्रिस्टिन कैबोट कौन हैं? 

एंडी बायरन जुलाई 2023 से सिनसिनाटी अमेरिका स्थित टेक कंपनी एस्ट्रोनॉमर के CEO हैं। यह कंपनी डेटा ऑर्केस्ट्रेशन टूल्स में एक्सपर्ट है। कंपनी की मार्केट वैल्यू 1.3 बिलियन डॉलर (₹11,204 करोड़) से ज्यादा है।

बायरन ने पहले लेसवर्क (2019-2022) में प्रेसिडेंट और साइबररीजन (2017-2019) में चीफ रेवेन्यू ऑफिसर के तौर पर काम किया है। उनकी शादी मेगन केरिगन बायरन से हुई है और वे न्यूयॉर्क में अपने दो बच्चों के साथ रहते हैं।

क्रिस्टिन कैबोट नवंबर 2024 में एस्ट्रोनॉमर में चीफ पीपल ऑफिसर के रूप में शामिल हुई थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि 'असली जादू तब होता है जब लोग और बिजनेस स्ट्रैटेजी एक साथ हों।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.